लाइव न्यूज़ :

गूगल ड्राइव पर बचपन की निर्वस्त्र तस्वीर अपलोड किया, सोशल मीडिया ने किया बैन, गुजरात उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी कर 26 मार्च तक जवाब देने को कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2024 15:30 IST

याचिकाकर्ता ने गूगल ड्राइव पर अपनी एक तस्वीर अपलोड की थी जिसमें उसकी दादी उसे नहलाते हुए दिख रही है। यह तस्वीर तब की है जब वह दो साल का था।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल, केंद्र तथा राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर उनसे 26 मार्च तक जवाब देने को कहा है। तस्वीर में उनकी दादी बचपन में उन्हें नहलाते हुए दिख रही हैं।12 मार्च को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

अहमदाबादः गूगल ड्राइव पर बचपन की एक निर्वस्त्र तस्वीर अपलोड करना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ा कि वह एक साल से अपने ईमेल खाते को खोल नहीं सका है और उसे आखिरकार गुजरात उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। उच्च न्यायालय ने ‘‘स्पष्ट रूप से बाल शोषण’’ के लिए याचिकाकर्ता के ईमेल खाते को ब्लॉक करने को लेकर गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को एक नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता ने गूगल ड्राइव पर अपनी एक तस्वीर अपलोड की थी जिसमें उसकी दादी उसे नहलाते हुए दिख रही है। यह तस्वीर तब की है जब वह दो साल का था।

न्यायमूर्ति वैभवी डी नानावती की अदालत ने 15 मार्च को गूगल, केंद्र तथा राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर उनसे 26 मार्च तक जवाब देने को कहा है। पेशे से कम्प्यूटर इंजीनियर नील शुक्ला ने गूगल ड्राइव पर अपने बचपन की तस्वीरें अपलोड की थी जिसमें से एक तस्वीर में उनकी दादी बचपन में उन्हें नहलाते हुए दिख रही हैं।

याचिकाकर्ता के वकील दीपेन देसाई ने अदालत को बताया कि गूगल ने ‘‘स्पष्ट बाल शोषण’’ को दिखाने वाली ऐसी सामग्री के संबंध में उसकी नीति का उल्लंघन करने के लिए पिछले साल अप्रैल में शुक्ला का खाता ब्लॉक कर दिया था। उन्होंने बताया कि कंपनी शिकायत निवारण तंत्र के जरिए इस मुद्दे को हल करने में नाकाम रही जिसके बाद शुक्ला ने 12 मार्च को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

देसाई ने अदालत को बताया कि चूंकि गूगल ने ईमेल खाता ब्लॉक कर दिया है तो शुक्ला अपने ईमेल नहीं पढ़ पा रहे हैं और इससे उन्हें कारोबार में नुकसान हुआ है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा, ‘‘गूगल का कहना है कि यह ‘स्पष्ट बाल शोषण’ है और उसने सब कुछ ब्लॉक कर दिया है। मैं अपने ईमेल नहीं पढ़ पा रहा हूं और मेरे कारोबार पर असर पड़ा है क्योंकि सब कुछ ब्लॉक कर दिया गया है।’’

शुक्ला ने गुजरात पुलिस और केंद्र सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग का भी रुख किया था लेकिन वे इस पर कार्रवाई करने में विफल रहीं और उसे आखिरकार अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। याचिकाकर्ता ने इस मामले में तत्काल सुनवाई का भी अनुरोध किया क्योंकि उसे गूगल से एक नोटिस मिला है जिसमें कहा गया है कि उनका खाता एक साल से सक्रिय नहीं है जिसके कारण उससे संबंधित डेटा अप्रैल में ‘डिलीट’ कर दिया जाएगा। 

टॅग्स :गुजरातहाई कोर्टगूगलGoogle Cloud
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील