लाइव न्यूज़ :

गुजरात: हार्दिक पटेल की चेतावनी, पाटीदार आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस ले सरकार, वरना राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे

By विशाल कुमार | Updated: February 22, 2022 08:54 IST

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर 23 मार्च से पहले सरकार की ओर से (2015 पाटीदार आरक्षण आंदोलन के दौरान पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के सदस्यों के ख़िलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने पर) कोई कार्रवाई नहीं हुई है, तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमांग का समर्थन नहीं करने पर पाटीदार सांसदों और विधायकों के घरों के बाहर धरने की चेतावनी। राज्य सरकार पर पाटीदार समुदाय को गुमराह करने और बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया।हार्दिक ने कहा कि सरकार इसे एक दलील या चेतावनी मान सकती है.. मैं यह उन पर छोड़ता हूं।

वडोदरा: पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हार्दिक पटेल ने साल 2015 के पाटीदार आंदोलन में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने के लिए राज्य सरकार को 23 मार्च तक का वक्त दिया है और ऐसा नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर 23 मार्च से पहले सरकार की ओर से (2015 पाटीदार आरक्षण आंदोलन के दौरान पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के सदस्यों के ख़िलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने पर) कोई कार्रवाई नहीं हुई है, तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

पटेल ने यह भी कहा कि आपराधिक मामलों को वापस लेने की मांग का समर्थन नहीं करने पर युवा पाटीदार समुदाय के सांसदों और विधायकों के घरों के बाहर धरना देंगे।

पटेल ने राज्य सरकार पर पाटीदार युवाओं के खिलाफ आपराधिक मामले खत्म करने के झूठे वादे के साथ पाटीदार समुदाय को गुमराह करने और बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार इसे एक दलील या चेतावनी मान सकती है.. मैं यह उन पर छोड़ता हूं। आंदोलन के दौरान लाखों युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ देशद्रोह सहित आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। मेरी तरह कई युवकों को दो साल की कैद हुई। जब हमारा आंदोलन चल रहा था तो सवाल उठ रहे थे कि क्या यह सिर्फ एक समुदाय कर रहा है। हालांकि, आंदोलन के परिणामस्वरूप, आज सभी समुदायों के मध्यम और निम्न-आय वर्ग के गुजरात के युवा गुजरात अनारक्षित शैक्षिक और आर्थिक विकास निगम के 10 प्रतिशत आरक्षण और लाभों का लाभ उठा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज इस राज्य के लगभग 5,000 युवाओं के खिलाफ लगभग 200 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिन्हें पुलिस थानों से अदालत परिसर में दौड़ लगाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वे अब सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं और लंबे समय तक पासपोर्ट नहीं प्राप्त कर सकते हैं। मुझ पर देशद्रोह सहित 32 ऐसे आपराधिक मामले हैं।

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज