लाइव न्यूज़ :

गुजरात: दलित दूल्हे को एक बार फिर घोड़ी पर चढ़ने से रोका, 10 के खिलाफ केस दर्ज

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 19, 2018 08:36 IST

गांधीनगर के पारसा गांव में क्षत्रिय समुदाय के लोगों ने एक दूल्हे को घोड़ी पर चढ़ने से रोक दिया। दलित दूल्हे का नाम प्रशांत सोलंकी बताया जा रहा है जिसकी शादी रविवार को होनी थी। बारात के दौरान घोड़ी पर चढ़ते समय गांव के क्षत्रिय लोगों ने रोक दिया।

Open in App

गांधीनगर, 19 जून। सरकार लाख कोशिश कर लें लेकिन देश में दलितों पर होने वाले अत्याचारों में अब तक अंकुश नहीं लगा है। मामला गुजरात के गांधीनगर का है जहां उच्च जाति के लोगों द्वारा दलितों पर अत्‍याचार का नया मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांधीनगर के पारसा गांव में क्षत्रिय समुदाय के लोगों ने एक दूल्हे को घोड़ी पर चढ़ने से रोक दिया। 

यह भी पढ़ें: गुजरात-महाराष्ट्र में दलित लड़कों की पिटाई के बाद धधकी राजनीति, राहुल ने बीजेपी-आरएसएस को कहा 'मनुवादी'

दलित दूल्हे का नाम प्रशांत सोलंकी बताया जा रहा है जिसकी शादी रविवार को होनी थी। बारात निकलने के दौरान घोड़ी पर चढ़ते समय गांव के क्षत्रिय लोगों ने रोक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संभालते हुए दूल्‍हे की बारात निकलवाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दलित दूल्हा प्रशांत सोलंकी घोड़ी पर बैठा था और गांव में पूरे रीति रिवाज के साथ उसकी बारात निकल रही थी लेकिन यह नजारा देख गांव के क्षत्रिय भड़क गए और उन्‍होंने घोड़ी के मालिक को धमकी देकर भगा दिया।

यह भी पढ़ें: कुएं पर नहाने की वजह से दलित बच्चों को निर्वस्त्र कर पीटा, राहुल गांधी ने कहा- तिनकों के सहारे बचाई अस्मिता

गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने की खबर लगते ही क्षत्रिय वहां से भाग गए। पुलिस की सुरक्षा के बीच करीब 1 से 2 घंटे की देरी के बाद दूल्‍हे प्रशांत सोलंकी की बारात दोबारा निकाली गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें: दलित किशोरी से रामलीला ग्राउंड में गैंगरेप, पुलिस ने कहा- पुष्टि होने पर दर्ज होगा मामला

इस मामले में गांव के अन्य दलित महेंद्र रावत ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी दलित को घोड़ी पर चढ़ने पर रोका हो इससे पहले करीब एक महीने पहले भी यहां दलित की बारात निकली थी लेकिन क्षत्रियों ने घोड़ी वाले की पिटाई की जिसके बाद से घोड़ी वाले सहमे हुए हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :गुजरातदलित विरोध
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार