लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अहमदाबाद के कोविड-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 8 मरीजों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 6, 2020 08:29 IST

गुजरात के अहमदाबाद में एक अस्पताल में आग लगने के बाद कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। इस अस्पताल में कोरोना मरीजों का भी इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के अहमदाबाद में अस्पताल में लगी आग, 8 की मौतआग लगने के कारणों का अभी पता नहीं, कोरोना मरीजों का भी यहां हो रहा था इलाज

गुजरात के अहमदाबाद में एक अस्पताल में लगी भीषण आग से कम से कम 8 लोगों की मौत की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये आग नवरंगपुरा इलाके में स्थित श्रेय अस्पताल में लगी। इस अस्पताल में कोरोना मरीजों का भी इलाज हो रहा है। घटना के बाद करीब करीब 35 मरीजों को भी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

ये आग कैसे लगी, इस बात की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि अस्पताल से आईसीयू में ये आग लगी। एक अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लगी। हादसे में आईसीयू वार्ड में भर्ती पांच पुरुष और तीन महिलाओं की मौत हो गई। 

अहमदाबाद दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘आग लगने की वजह से श्रेय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस के आठ मरीजों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है।’

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अहमदाबाद की घटना पर निराशा जताई है। उन्होंने ट्वीट किया, 'अमदाबाद के अस्पताल में दर्दनाक घटना से उदास हूं। परिवारजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द ठीक हो। मैंने सीएम और मेयर से बात की और स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन सभी तरह के संभव सहयोग मुहैया करा रहा है।'

गुजरात में कोरोना के मामले

गुजरात में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 66 हजार के पार चले गए हैं। साथ ही गुजरात में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 2,557 हो गई है। राज्य में अभी तक कुल 66,777 कोरोना के मामले सामने आए हैं। अहमदाबाद जिले में गुरुवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस के कुल मामले 27,283 हो गए हैं। अहमदाबाद हाल में कोरोना से होने वाली मौतों को लेकर काफी चर्चा में रहा था। यहां अब तक 1,617 लोगों की मौत हो गई है। 

टॅग्स :गुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा