लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election Result: भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह; पीएम मोदी, अमित शाह होंगे शामिल

By अनिल शर्मा | Updated: December 8, 2022 14:20 IST

चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात में रुझानों में कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है। वहीं राज्य में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी को 6 सीटों पर आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे आयोजित होगा।भाजपा ने गुजरात में शानदार प्रदर्शन करते हुए ताजा रुझानों में 159 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताजा रुझानों में 159 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह रुझान आंकड़ों में तब्दील हो जाते हैं तो भाजपा की राज्य में ऐतिहासिक जीत मानी जाएगी।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने ऐलान किया है कि गुजरात में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा और भूपेंद्र भाई पटेल ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। भाजपा भूपेंद्र पटेल को सीएम उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है और वे राज्‍य की सत्ता की बागडोर 12 दिसंबर को संभालेंगे। सीआर पाटिल ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

जीत का कारण मोदी जी और अमित भाई शाह का मार्गदर्शन भी हैः भूपेंद्र पटेल 

वहीं  गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर भाजपा पर अटूट भरोसा दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। हमने जनता का विश्वास बनाकर रखा है। पटेल ने यह भी कहा कि हमारी जीत का कारण मोदी जी और अमित भाई शाह का मार्गदर्शन भी है।

रुझानों के मुताबिक भाजपा को 53.62 प्रतिशत मत मिलते दिख रहे हैं जबकि कांग्रेस को 26.57 और आप को 12.80 प्रतिशत। भाजपा राज्य में 27 साल से शासन कर रही है। लिहाजा माना जा रहा था कि इस बार एंटी इनकंबेंसी फैक्टर काम करेगा। हालांकि सत्ता विरोधी लहर के बीच मोदी का चेहरा भाजपा ने आगे कर दिया था। 

चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात में रुझानों में कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है। वहीं राज्य में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी को 6 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। 

राज्य में जीत के ऐतिहासिक आंकड़ें देखें तो साल 1985 में कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अब तक की सर्वाधिक 149 सीटें जीती थीं। वहीं, भाजपा का विधानसभा चुनावों में अब तक का सर्वाधिक सीटों का रिकॉर्ड 127 (साल 2002) रहा है। गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा 3 सीट जीत चुकी है और रुझानों में 159 सीटों पर आगे चल रही है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat Minister Rivaba Jadeja: रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा बनीं मंत्री, गुजरात कैबिनेट में इस पद की संभाली जिम्मेदारी

भारतकौन हैं हर्ष संघवी?, बने गुजरात के डिप्टी CM, जानें बड़े अपडे्टस

भारतGujarat Cabinet: सीएम भूपेंद्र पटेल के कैबिनेट का विस्तार, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतबिहार चुनाव के बीच भाजपा में बड़ी हलचल?, गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत