लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवानी को देर रात असम पुलिस ने गुजरात पहुंचकर किया गिरफ्तार, गुवाहाटी ले जाने की तैयारी

By विनीत कुमार | Updated: April 21, 2022 11:04 IST

जिग्नेश मेवानी को असम पुलिस ने बुधवार देर रात पालनपुर के सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया। मेवानी की टीम के अनुसार उन्हें एफआईआर की कॉपी भी नहीं दिखाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देजिग्नेश मेवानी को बनासकांठा जिले के पालनपुर से असम पुलिस ने गिरफ्तार किया।जिग्नेश मेवानी पालनपुर के सर्किट हाउस में बुधवार रात रूके थे, रात करीब 11.30 बजे पहुंची असम पुलिस।सामने आई जानकारी के अनुसार असम में दर्ज किसी मामले में पुलिस ने जिग्नेश मेवानी को गिरफ्तार किया।

अहमदाबाद: गुजरात के वडगाम से विधायक और कांग्रेस के दलित नेता जिग्नेश मेवानी कोअसम की पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। असम पुलिस ने गुजरात पहुंचकर जिग्नेश मेवानी को पालनपुर से गिरफ्तार किया। मेवानी की टीम से जुड़े एक कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी दी। सामने आई जानकारी के अनुसार जिग्नेश मेवानी बुधवार को पालनपुर में सर्किट हाउस में रूके हुए थे जहां से असम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

असम पुलिस बुधवार देर रात करीब 11.30 बजे पालनपुर सर्किट हाउस पहुंची थी। मेवानी की टीम के अनुसार उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। मेवानी की टीम ने बताया कि पुलिस ने उनके साथ एफआईआर कॉपी साझा नहीं की है। शुरुआती तौर पर केवल यह बताया गया है असम में मेवानी के खिलाफ दर्ज किसी केस के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

जिग्नेश मेवानी को अहमदाबाद ले गई पुलिस

पालनपुर में गिरफ्तारी के बाद मेवानी को पुलिस सड़क मार्ग से अहमदाबाद ले गई है। अहमदाबाद से मेवानी को ट्रेन से असम के गुवाहाटी ले जाया जा सकता है। बहरहाल माना जा रहा है कि जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी से गुजरात में सियासत गर्मा सकती है। इस साल के आखिर में गुजरात में विधानसभा चुनाव भी है और बतौर कांग्रेस के बड़े दलित चेहरे जिग्नेश की ऐसे समय में गिरफ्तारी से सरगर्मी बढ़ेगी।

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीगुजरातअसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार