लाइव न्यूज़ :

गुजरात: पाटन जिले में जीप और ट्रक के बीच टक्कर, हादसे में 7 लोगों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: February 16, 2023 11:22 IST

स्थानीय पुलिस के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब जीप के पहिए का टायर फट गया, जिसके कारण चालक का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया और गाड़ी ट्रक से जा टकराई।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के पाटन जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा हादसे में करीब 7 लोगों की मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है

अहमदाबाद: गुजरात के पाटन जिले में जीप की ट्रक से टक्कर होने के कारण दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। घटना बुधवार दोपहर की है, जब अचानक एक खड़े ट्रक से जीप टकरा गई। इस घटना में चार महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

स्थानीय पुलिस के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब जीप के पहिए का टायर फट गया, जिसके कारण चालक का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया और गाड़ी ट्रक से जा टकराई। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त हादसा हुआ जीप में करीब 15 यात्री सवार थे। 

गौरतलब है कि घटना पाटन जिले के वरही के पास हुई है। हादसे में मरने वालों की पहचान कर ली गई है, जिसमें संजूभाई फुलवाड़ी (50), काजल परमार(59), अमृता वंजारा(15), राधाबेन परमार(35), दुदाभाई राठौड़(50) और पिनालबेन वंजारा(7) की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए जांच आगे बढ़ा दी है।

टॅग्स :गुजरातसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीRoad Transport
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?