लाइव न्यूज़ :

गुजरात: भाजपा सांसद और विधायक ने बिलकिस बानो गैंगरेप दोषी के साथ साझा किया मंच, तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने साधा निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 27, 2023 15:28 IST

गुजरात में भाजपा सांसद जसवंत सिंह भाभोर और विधायक शैलेश भाभोर ने बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में दोषी शैलेश भट्ट के साथ मंच साझा किया। जिसका तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने तीखा विरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात भाजपा के सांसद-विधायक ने बिलकिस गैंगरेप के दोषी के साथ किया मंच साझाभाजपा सांसद जसवंत सिंह भाभोर और विधायक शैलेश भाभोर के मंच पर था दोषी शैलेश भट्टतृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने इसका तीखा विरोध करते हुए ट्विटर पर साझा की मंच की तस्वीर

दिल्ली:गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक ने एक कार्यक्रम में बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या के दोषी के साथ मंच साझा किये जाने से भारी विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को भाजपा सांसद जसवंत सिंह भाभोर और विधायक शैलेश भाभोर के साथ मंच पर बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में दोषी शैलेश भट्ट भी मौजूद था।

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि दोषी भट्ट जिस कार्यक्रम में भाजपा सांसद और विधायक के साथ नजर आया वो कोई निजी नहीं बल्कि सरकारी कार्यक्रम था और गुजरात सरकार द्वारा चलाये जा रहे 'हर घर जल योजना' से संबंधित कार्यक्रम था।

जसवंत सिंह दादोह संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं, वहीं शैलेश भाभोर लिमखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के चुने गये विधायक हैं। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा सांसद और विधायक द्वारा सरकारी कार्यक्रम में गैंगरेप को दोषी द्वारा मंच साझा किये जाने की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा, “बिलकिस बानो के बलात्कारी ने गुजरात भाजपा के सांसद और विधायक के साथ मंच साझा किया। मैं इन राक्षसों को वापस जेल में देखना चाहता हूं और चाबी फेंक देना चाहती हूं। और मैं चाहती हूं कि ये शैतानी सरकार जो न्याय के इस उपहास की सराहना करती है, सत्ता से बाहर हो जाए।"

मालूम हो कि साल 2002 में हुए गोधरा दंगे के वक्त 11 अपराधियों ने बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप किया और उसके परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी थी। इस मामले में सभी 11 आरोपियों को साल 2008 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी लेकिन बीते 15 अगस्त 2022 को गुजरात सरकार ने नियमों के तहत रिहाई दे दी थी।

गैंगरेप दोषियों को गुजरात सरकार द्वारा रिहा किये जाने के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गईं। इन याचिकाकर्ताओं में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा भी शामिल हैं। बिलकिस मामले में दायर हुई विभिन्न याचिकाओं पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने बिलकिस बानो को आश्वासन दिया था कि सभी याचिकाओं पर सुनवाई के लिए जल्द नई बेंच बनाई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच आज 27 मार्च को इस मामले की सुनवाई करेगी। 

टॅग्स :गैंगरेपगुजरातBJPमहुआ मोइत्राMahua MoitraTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार