लाइव न्यूज़ :

गुजरात ATS ने मुंबई सीरियल ब्लास्ट के 4 भगोड़े आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से लिए थे विस्फोट की ट्रेनिंग

By अनिल शर्मा | Updated: May 17, 2022 14:39 IST

गुजरात ATS ने 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे गुजरात ATS ने 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट में चार भगोड़े आरोपियों को पकड़ लिया हैगुजरात एटीएस ने बताया कि खुफिया इनपुट मिलने पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है

अहमदाबादः  गुजरात ATS ने 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट में बड़ी कामयाबी हासिल की है। धमाकों के 4 भगोड़े आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है। इन चारों आरोपियों; अबू बकर, युसूफ भटका, शोएब बाबा और सैयद कुरैशी को गुजरात एटीएस ने दबोचा है। गुजरात एटीएस ने बताया कि खुफिया इनपुट मिलने पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

गौरतलब है कि इस मामले में दाऊद इब्राहिम का हाथ पहले भी बताया जा चुका है। वहीं हाल ही में एनआईए ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और करीबी विश्वासपात्र शकील शेख उर्फ छोटा शकील के मुंबई स्थित दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया था जिनकी पहचान आरिफ अबुबकर शेख और शब्बीर अबुबकर शेख के रूप में हुई थी।

गुजरात ATS के डीआईजी दीपन भद्रन ने कहा, जांच में पता चला कि ये चारों आरोपी 1993 मुंबई ब्लास्ट मामले के वांछित अपराधी है। इन्होंने दाऊद इब्राहिम के साथ एक मीटिंग में भाग लिया था। दाऊद इब्राहिम के कहने पर ये पाकिस्तान गए थे और इन्हें ISI के द्वारा विस्फोट करने की ट्रेनिंग दी गई थी। भद्रन ने आगे कहा कि 12 मार्च को जो मुंबई में सीरियल ब्लास्ट हुए थे उसमें ये सभी शामिल थे।

गौरतलब है कि 1993 के मुंबई बम धमाकों में 257 लोग मारे गए थे। वहीं 713 गंभीर रूप से घायल हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमाके में 27 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई थी। शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब दो घंटे तक ये धमाके होते रहे और पूरी मुंबई की जिंदगी थम गई।

टॅग्स :मुंबईगुजरातबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल