लाइव न्यूज़ :

गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से ग्रेनेड और हथियारों की तस्करी के आरोप में शख्स गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2025 10:04 IST

Gujarat ATS: एटीएस ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी बिल्ला को पंजाब पुलिस द्वारा साझा की गई एक विशिष्ट सूचना के आधार पर पंचमहल जिले के हलोल कस्बे से पकड़ा गया।

Open in App

Gujarat ATS:  गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पंजाब पुलिस द्वारा वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो देश में ग्रेनेड हमले करने के मकसद से पाकिस्तान स्थित आतंकवादी नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहे एक गिरोह के लिए हथियारों की तस्करी करने में कथित रूप से शामिल था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एटीएस ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी बिल्ला को पंजाब पुलिस द्वारा साझा की गई एक विशिष्ट सूचना के आधार पर पंचमहल जिले के हलोल कस्बे से पकड़ा गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा। पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस ने ग्रेनेड की तस्करी एवं विस्फोट करने तथा सीमा पार सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क की मदद करने के संबंध में कुछ व्यक्तियों के खिलाफ हाल में मामला दर्ज किया था।’’

इसमें कहा गया, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मामले के मुख्य आरोपी मनु अगवान और मनिंदर बिल्ला (जो वर्तमान में मलेशिया में हैं) पाकिस्तान की आईएसआई (इंटर सर्विस इंटेलीजेंस) के संचालकों के इशारे पर पंजाब में आतंकवादियों की भर्ती कर रहे थे ताकि पंजाब और अन्य राज्यों के घनी आबादी वाले इलाकों में ग्रेनेड हमले करके आतंक फैलाया जा सके।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि हाल में गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों से पूछताछ के दौरान पंजाब पुलिस को आतंकवादी हमलों की साजिश के तहत दो ग्रेनेड और दो पिस्तौल की तस्करी में सिंह की भूमिका के बारे में पता चला।

इसमें कहा गया, ‘‘पंजाब पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर एटीएस टीम हलोल पहुंची। उसे पता चला कि सिंह एक कारखाने में मजदूर के रूप में काम करने लगा है। उसे एक होटल से पकड़ा गया और आगे की पूछताछ के लिए यहां लाया गया। सिंह ने ग्रेनेड हमले की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की।’’ 

टॅग्स :गुजरातAnti-Terrorism Squadपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?