लाइव न्यूज़ :

गुजरात: हर चौथे विधायक पर आपराधिक केस, कांग्रेस में सबसे ज्यादा दागी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 20:32 IST

गुजरात विधानसभा चुनाव का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। जनता ने 182 नए विधायकों को चुना।

Open in App

गुजरात विधानसभा चुनाव का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। जनता ने 182 नए विधायकों को चुना। इन नए विधायकों को लेकर एक चौकाने वाला आकड़ा सामने आया है। 182 उम्मीदवारों में से 47 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह आंकडे़ इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने जारी किए।

इसका मतलब यह है कि गुजरात में हर चौथे विधायक पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह आंकड़ा करीब 26 प्रतिशत है, जबकि 2012 में चुने गए विधायकों 57 (30%) थे। हांलाकि इस चुनाव में ऐसे विधायकों की संख्या में कमी आई है।

एडीआर ने गुजरात चुनाव वॉच के साथ मिलकर सभी 182 नव निर्वाचित विधायकों के स्वयं शपथ लेने वाले शपथ पत्रों का विश्लेषण कर आंकड़े जारी किए।

वहीं, भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार, 182 में से 33 विधायकों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आपराधिक आरोप लगे हैं। यह पिछले विधायकों की तुलना में 5 प्रतिशत की वृद्धि है। साथ ही 24 विधायक पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जिन विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं उनसे सबसे ऊपर भारतीय ट्राइबल पार्टी के अध्यक्ष महेशभाई छोटूभाई वासवा हैं। इनके ऊपर 24 केस दर्ज हैं, जिनमें दो हत्याएं और एक हत्या का प्रयास है। वासवा देदियापाड़ा सीट से वीजयी हुए हैं।

इसके अलावा कांग्रेस के सबसे अधिक विधायक हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 77 निर्वाचित विधायकों में से 25 ने अपने शपथ पत्रों में आपराधिक मामले बताए हैं। वहीं, भाजपा के विधायकों की संख्या 18 है।

टॅग्स :गुजरात विधायकगुजरात चुनाव परिणामगुजरात विधानसभा चुनाव 2017गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017बीजेपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट