लाइव न्यूज़ :

शादी में बैंड-बाजा-बारात और बाराती रहे मौजूद बस नहीं थी दुल्हन, जानें इस अनोखी शादी की वजह?

By स्वाति सिंह | Updated: May 13, 2019 13:16 IST

यह बारात बिलकुल आम गुजराती बारात की तरह थी, जिसमें सारे पारंपरिक अनुष्ठान हुए। लेकिन फिर भी यह आम शादी से थोड़ी अलग थी। इस शादी के लिए कोई दुल्हन नहीं थी।

Open in App

गुजरात के साबरकांठा जिले से एक अनोखी शादी की खबर आई है। यहां चंपलानार में  27 वर्षीय अजय बारोट शादी थी। इस शादी में हल्दी से लेकर मेहंदी सारी रस्में हुई। बारात में लगभग दो सौ लोग शामिल हुए, और लगभग आठ सौ लोगों ने दावत का आनंद लिया। यह बारात बिलकुल आम गुजराती बारात की तरह थी, जिसमें सारे पारंपरिक अनुष्ठान हुए। लेकिन फिर भी यह आम शादी से थोड़ी अलग थी। इस शादी के लिए कोई दुल्हन नहीं थी। यह बारात परिवार ने सिर्फ अपने बड़े बेटे अजय की इच्छा को पूरी करने के लिए निकाली थी। 

दरअसल, अजय लर्निंग डिसअबिलिटी से ग्रस्त है, वह खुद की बारात निकालना चाहता था। अजय के चाचा कमलेश बारोट ने बताया कि फरवरी में मेरे बेटे की शादी हुई। इसके बाद अजय भी चाहता था कि उसके लिए भी ऐसा आयोजन किया जाए और वह जिद्द करने लगा कि उसे भी शादी करनी है। उसकी जिद्द के बाद हमने ने यह फैसला किया कि हम लोग उसकी वरघोड़ो (शादी की बारात) निकलवाएंगे। इसके लिए हमने शादी के कार्ड भी छपवाए थे, पुजारी को बुलाकर सभी रस्में भी करवाई और दावत का आयोजन भी किया।'

परिवारवालों ने बताया कि अजय के लिए लड़की ढूंढना मुश्किल था। उसकी शादी नहीं हो सकती थी इसलिए हम लोगों ने उसकी बारात के सारे रीति-रिवाज करने का फैसला लिया। 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज