लाइव न्यूज़ :

जयलक्ष्मी की लगाई अमरूद की पौध प्रधानमंत्री आवास में देगी ‘फल’

By भाषा | Updated: September 3, 2021 15:21 IST

Open in App

देश भर में जैविक खेती के संदेश का प्रचार करने के सपने के साथ केरल की एक लड़की द्वारा अपने गांव के घर में लगाया गया अमरूद का पौधा अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास के प्रांगण में लहलहाता नजर आएगा। भाजपा के सांसद सुरेश गोपी ने 10वीं कक्षा की छात्रा जयलक्ष्मी द्वारा दिया पौधा, नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री को सौंपा। सांसद ने लड़की द्वारा दिए उपहार को स्वीकार करते हुए मोदी की एक तस्वीर बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर साझा की और लिखा, ‘‘ पथनमथिट्टा के एक गांव, कुलानाडा के एक आंगन में एक लड़की द्वारा लगाया गया यह पौधा, भारत के प्रधानमंत्री के निवास में बढ़ने के लिए तैयार है।’’ पथनमथिट्टा जिले की जयलक्ष्मी को अपने घर के प्रांगण में एक जैविक खेत तैयार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 'कर्शका तिलकम' पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। छात्रा ने इस सप्ताह की शुरुआत में पथनपुरम के गांधी भवन में सांसद के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री को भेंट देने के लिए यह पौधा दिया था। सांसद ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ प्रधानमंत्री ने पूरे दिल से इसे स्वीकार किया और पौधे को अपने आधिकारिक आवास पर लगाने का आश्वासन भी दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार