लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना से कोलकाता निकले मजदूर 3 दिन में बदल चुके हैं 12 गाड़ियां, पढ़िए प्रवासी मजदूरों के दर्द भरे किस्से

By अजीत कुमार सिंह | Updated: May 30, 2020 18:01 IST

देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले सूबे उत्तर प्रदेश की बात करें दूसरे प्रदेशों से ट्रेनों व बसों के जरिये आए 27 लाख से अधिक कामगार वापस लौट चुके हैं. ये तो सरकारी दावे हैं लेकिन ट्रकों पर सवार इन मजदूरों की ज़िदगी तब भी मुश्किल थी और फिलहाल ये सफर भी.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट के चलते लॉकडाउन में मजदूरों का बुरा हाल है ओडिशा के कटक में नेशनल हाइवे 16 पर ट्रैक्टर ले जा रहे ट्रेलर पर टैक्टर लदे

कोलकाता: हाईवे पर जा रहे की ट्रकों पर कंटेननर लदे हैं. ट्रकों के पीछे जो थोड़ी सी जगह बची है, उसी जगह में 6 प्रवासी मजदूर सवार हैं. ऐसे ही एक दूसरे ट्रक में सामान लदा है, सामान तो अच्छी तरह ढका है लेकिन उसी के ऊपर जहां भी जगह मिली 10 मजदूरों ने अपने घर वापसी का सफर शुरू कर दिया.

हाईवे से गुजरने वाले ज्यादातर ट्रकों पर प्रवासी मजदूर सवार मिल जायेंगे. चेहरे अलग होंगे लेकिन कहानी एक ही है, मकसद एक ही है बस किसी तरह घर जाना है. जहान पहले ही गवां चुके ये मज़दूर अब जान की बाजी पर लगाकर घर वापसी के सफर पर निकल पड़े हैं.  

ट्रकों पर इन्हीं में से एक प्रवासी मज़दूर ने बताया "मैं तेलंगाना से आ रहा हूं और कलकत्ता जाना है. मुझे निकले हुए 3 दिन हो गए हैं, अब तक 10-12 गाड़ी बदल चुका हूं." 3 दिन ट्रक पर खुले में सफर करते करते बुरा हाल हो गया है लेकिन कैमरे देख कर उसकी खातिर ही सही मुस्कुरा देते हैं. 

ओडिशा के कटक में नेशनल हाइवे 16 पर ट्रैक्टर ले जा रहे ट्रेलर पर टैक्टर लदे हैं. इंसानों के बैठने की बिल्कुल जगह नहीं हैं लेकिन घर जाने के लिए मजबूर 200 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को फिलहाल यहीं एक रास्ता सूझा है. अब इसी पर सवार होकर अपने घर निकल पड़े हैं. कुछ मज़दूर ट्रेलर पर लदे टैक्टर पर जैसे-तैसे बैठ गये लेकिन जिन्हें जगह नहीं मिली वो ट्रैक्टर के नीचे लेट कर जाने को लाचार हैं.

रांची जा रहे एक मजदूर ने बताया  "मैं बंगलुरू से आ रहा हूं. मैं जिस कंपनी में काम करता था वो पिछले दो महीने से बंद हैं. ऐसे सफर करना खतरनाक हो सकता है लेकिन क्या करें, घर जाना है. ये ट्रक वाले हमें बिना पैसों के ले जाने के लिए तैयार हो गया और खाना हमें रास्ते में मिल जाता है."

इसी ट्रक पर सफर कर रहे दूसरे मजदूर ने कहा "हम लोग महाराष्ट्र में एक होटल में काम करते थे. लॉकडाउन की वजह से हमारी हालत खराब हो गयी. हमें खाने को कुछ नहीं मिला तो हम पानी पीकर ज़िदा रहे. ये ट्रक वाला हमसे पैसे नहीं मांग रहा है." मजदूरों की ये हालत तब है जब रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेन चला रही हैं, इसके बावजूद देश भर से प्रवासी मज़दूर बस और ट्रक से अपने गृह राज्य वापस जा रहे हैं. 

देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले सूबे उत्तर प्रदेश की बात करें दूसरे प्रदेशों से ट्रेनों व बसों के जरिये आए 27 लाख से अधिक कामगार वापस लौट चुके हैं. ये तो सरकारी दावे हैं लेकिन ट्रकों पर सवार इन मजदूरों की ज़िदगी तब भी मुश्किल थी और फिलहाल ये सफर भी.

 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनप्रवासी मजदूरकोरोना वायरसश्रमिक स्पेशल ट्रेनकोलकातातेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos