लाइव न्यूज़ :

निजी कंपनी की ओर से तैयार हथगोलों की आपूर्ति सेना को की गई

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:29 IST

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को नागपुर की निजी रक्षा कंपनी ‘इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड’ (ईईएल) द्वारा तैयार किए गए एक लाख स्वदेशी आधुनिक हथगोलों की आपूर्ति भारतीय सेना को की गई। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यहां एक कार्यक्रम के दौरान सेना को ‘मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड’ (एमएमएचजी) की आपूर्ति की गई। बयान के मुताबिक, भारत में यह पहला मौका है जब निजी कंपनी द्वारा गोला-बारूद का उत्पादन किया जा रहा है। सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के मालिकाना हक वाली कंपनी ईईएल ने पिछले महीने से सेना को हथगोलों की आपूर्ति शुरू की है। बयान के मुताबिक, ईईएल के अध्यक्ष एस एन नुवाल द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एमएमएचजी की प्रतिकृति भेंट की गई। इस अवसर पर सेना प्रमुख एम एम नरवणे, डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डीसमेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बयान के मुताबिक, पिछले साल एक अक्टूबर को भारतीय सेना को 10 लाख ‘मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड’ की आपूर्ति के लिए ईईएल के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। इसके मुताबिक, इन आधुनिक हथगोले को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ''टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेटरी'' द्वारा विकसित किया गया था और ईईएल ने वर्ष 2016 में डीआरडीओ से इस प्रौद्योगिकी को प्राप्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार