लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के बाद कैबिनेट ने MSP बढ़ाने को दी मंजूरी, जानें रबी फसलों का नया न्यूनतम समर्थन मूल्य

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 3, 2018 18:13 IST

फसलों के कम दाम मिलने को लेकर किसान आंदोलन कर रहे थे। किसान क्रांति पदयात्रा के तहत हरिद्वार से दिल्ली के लिये कूच करने वाले प्रदर्शनकारी किसानों ने बुधवार तड़के अपना मार्च समाप्त कर दिया।

Open in App

नई दिल्ली, तीन अक्टूबर:  नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसान आंदोलन के समाप्त होते ही किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट ने 2018-19 के लिए रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (  MSP) बढ़ा दी है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक रबी फलल  गेहूं, चना, सरसों, मसूर, कुसुम और जौ के न्यूनतम समर्थन मूल्य (  MSP) को बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है।  सरकार के इस फैसले के बाद फसल की बुवाई के पहले किसान अब इस बात का अंदाजा लगा सकेंगे कि कौन सी फसल बोने और बेचने से उनको ज्यादा फायदा होगा। 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, एमएसपी को बढ़ा दिया गया है। इससे किसानों को अब 62,635 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। किस फसल की कितनी बढ़ी MSP

- गेहूं के एमएसपी में 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसका नया समर्थन मूल्य 1,840 रुपये होगा।- जौ की एमएसपी में 30  रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसका नया समर्थन मूल्य 1,440 रुपये होगा।-  कुसम के समर्थन मूल्य 845  रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसका नया समर्थन मूल्य 4,945 रुपये हो सकता है। -  चने की एमएसपी में 220 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसका नया समर्थन मूल्य  4,620 रुपये किया जा सकता है। - मसूर के एमएसपी में  225 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।  अब इसका नया समर्थन मूल्य  4,475  रुपये किया जा सकता है। - सरसों के एमएसपी में 200  रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसका नया समर्थन मूल्य 4, 200  रुपये होगा।

(नोट- ये दाम प्रति क्विंटल है।)

गौरतलब है कि फसलों के कम दाम मिलने को लेकर किसान आंदोलन कर रहे थे। किसान क्रांति पदयात्रा के तहत हरिद्वार से दिल्ली के लिये कूच करने वाले प्रदर्शनकारी किसानों ने बुधवार तड़के यहां किसान घाट पर अपना मार्च समाप्त कर दिया।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज