लाइव न्यूज़ :

'अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप में पर्यटन को लेकर ‘मालदीव मॉडल’ की संभावना का पता लगाये सरकार'

By भाषा | Updated: August 17, 2021 15:04 IST

Open in App

संसद की एक समिति ने सरकार से कहा है कि वह अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में क्रूज पर्यटन सहित पर्यटन के विस्तार के लिये ‘‘मालदीव मॉडल’’ लागू करने की संभावना का पता लगाए । ‘‘भारत में सामुद्रिक क्षेत्र में अवसंरचना का संवर्द्धन’’ विषय पर परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। यह रिपोर्ट मानसून सत्र में संसद के दोनों सदनों में पेश की गई थी । रिपोर्ट में कहा गया है कि, ‘‘भौगोलिक एवं रणनीतिक दृष्टि से भारत के पश्चिमी यूरोप और एशिया के मध्य में स्थित होने के कारण यूरोप जाने वाले जहाजों को यहां से होकर गुजरना होता है। ऐसे में क्रूज पर्यटन के बाजार पर कब्जा करने का एक बड़ा अवसर भारत के पास है। ’’ संसदीय समिति ने पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय से कहा कि ‘वह चाहेगी कि मंत्रालय अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में क्रूज पर्यटन सहित पर्यटन के विस्तार के लिये ‘‘मालदीव मॉडल’’ का अनुपालन करने की संभावना का पता लगाए ।’ समिति ने यह भी कहा कि मंत्रालय पर्यटन परियोजनाओं हेतु इन्हें स्थानीय एवं विदेशी डेवेलपर्स को पट्टे पर देने की सुविधा प्रदान करे । उल्लेखनीय है कि मालदीव हिन्द महासागर में स्थित एक छोटा देश है और भारत का महत्वपूर्ण पड़ोसी है। मालदीव की अर्थव्यवस्था काफी हद तक पर्यटन पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ समिति ने सुझाव दिया कि मंत्रालय को सभी वाणिज्यिक पत्तनों पर घरेलू और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिये पर्यटन टर्मिनल स्थापित करने के लिये कदम उठाना चाहिए।’’ मंत्रालय ने समिति को बताया कि भारत में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये कोचीन पत्तन, मुम्बई पत्तन, न्यू मैंगलोर पत्तन, मोरमुगाओ पत्तन और चेन्नई पत्तन पर क्रूज टर्मिनल विकसित किया है। इसमें कहा गया है कि मुम्बई पत्तन पर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रूज टर्मिनल निर्माणाधीन है जिस पर बड़ा निवेश किया गया है। कोविड-19 के कारण इसमें कुछ देरी हुई है और इसके दिसंबर 2021 तक पूरा होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल