लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: मौत के 3 महीने बाद हुआ महिला क्लर्क का ट्रांसफर, जिंदा रहते विभाग ने नहीं सुनी सिफारिश

By भारती द्विवेदी | Updated: July 28, 2018 09:24 IST

गलती का एहसास होते ही विभाग ने अपना आदेश लिया वापस।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जुलाई: राजस्थान में एक सरकारी लापरवाही का नमूना सामने आया है। अजमेर के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने एक मरे हुए क्लर्क का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है। खबर के मुताबिक रेखा चरन नाम की क्लर्क काफी समय से अपने ट्रांसफर के लिए विभाग से सिफारिश कर रही थी। लेकिन विभाग ने उसकी बात नहीं सुनी। इसी साल अप्रैल में उसने आत्महत्या कर ली। मरने के 3 महीने बाद अब जाकर विभाग ने उसके ट्रांसफर का आदेश दिया है। 

नीमबहेड़ा की रहने वाली रेखा चरन असींद पंचायत में क्लर्क के पद पर काम करती थी। 21 अप्रैल को उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। रेखा की मौत की सूचना मिलते ही पंचायत विभाग ने उसका वेतन बंद दिया था। लेकिन 26 जुलाई को जिला परिषद भीलवाड़ा को विभाग के कमिश्नर और सचिव ने रेखा के ट्रांसफर को लेकर आदेश भेजा है। आदेश के अनुसार, रेखा तत्काल प्रभाव से भीलवाड़ा विभाग को ज्वाइन करें।

ट्रांसफर का आदेश मिलने के बाद पंचायत प्रधान लक्ष्मी देवी साहू ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा है उसकी मौत अभी तक विभाग के दस्तावेज में दर्ज नहीं हुई है। उनका कहना है कि रेखा के ट्रांसफर के लिए उन्होंने छह महीने पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेताओं से भी कहा था। कई बार आवेदन भी दिया था लेकिन विभाग ने उसकी बात नहीं सुनी गई। उधर विभाग को जैसे ही अपनी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने अपना आदेश वापस ले लिया है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला