लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के लिए 115 देशों से जल मंगवाया: दिल्ली का गैर सरकारी संगठन

By भाषा | Updated: August 26, 2021 01:14 IST

Open in App

दिल्ली के एक गैर सरकारी संगठन ने बुधवार को दावा किया कि उसने अयोध्या में राम मंदिर के लिए 115 देशों से पानी मंगवाया है। गैर सरकारी संगठन 'दिल्ली स्टडी सर्किल' के अनुसार ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, कनाडा, चीन, कंबोडिया, क्यूबा, डीपीआर कांगो, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, इटली, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इजराइल, जापान, केन्या, लाइबेरिया, मलेशिया, मॉरिशस, म्यामां, मंगोलिया, मोरक्को, मालदीव और न्यूज़ीलैंड से जल मंगवाया गया है। इस गैर सरकारी संगठन के प्रमुख और दिल्ली से भाजपा के पूर्व विधायक विजय जॉली ने कहा कि भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा मिली। मोदी ने पिछले साल पांच अगस्त को राम मंदिर की आधारशिला रखी थी। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ ऐसे समय में जब लोग कोविड-19 महामारी की वजह से एक देश से दूसरे देश की यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो आस्था और विश्वास के अपने ऐतिहासिक मिशन में हम सफल हुए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम सिर्फ़ अयोध्या के लोगों के लिए पूजनीय नहीं है बल्कि आधुनिक समय में दुनिया भर के लाखों लोग उनकी पूजा करते हैं।’ इस संगठन की योजना अगले महीने इस जल को अयोध्या भेजने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो