लाइव न्यूज़ :

Video: सीएम बनने के बाद एकनाथ शिंदे देर रात वापस लौटे गोवा होटल, बागी नेताओं समेत गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने ऐसे किया वेलकम

By आजाद खान | Updated: July 1, 2022 08:46 IST

आपको बता दें कि सीएम बनने के बाद जब एकनाथ शिंदे वापस होटल लौटे थे तो उनके समर्थन में फिर से नारे लगाए गए थे। ऐसे में गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने भी उनसे मिलकर उन्हें बधाई भी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम बनने के बाद एकनाथ शिंदे शुक्रवार देर रात गोवा के होटल में वापस लौट गए थे। एकनाथ शिंदे के होटल आने पर उनका भव्य स्वागत हुआ है। इस दौरान वहां होटल पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।

Maharashtra News:  शिवसेना के बागी नेता के लीडर और महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे का गोवा में बागी नेताओं द्वारा भव्य स्वागत हुआ है। शिंदे ने शुक्रवार को सीएम पद की शपथ ग्रहण के पास वे देर रात गोवा वापस बागी नेताओं के पास चले गए थे। इस दौरान वहां उनके स्वागत में गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद थे। 

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के साथ वहां पहले से मौजूद शिवसेना के बागी नेताओं ने भी शिंदे को बधाई दी और उन्हें फूल भेट किया। 

बागी नेताओं ने नए सीएम एकनाथ शिंदे का ऐसे किया स्वागत

जब शुक्रवार देर रात महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे गोवा के उस होटल में वापस पहुंचे जहां पर उनके साथ शिवसेना के अन्य बागी नेता वहां ठहरे हुए थे, तब उन लोगों ने सीएम एकनाथ शिंदे का भव्य तरीके से स्वागत किया और गुलदस्ता भी भेट किया। इस दौरान उन लोगों ने सीएम एकनाथ शिंदे के समर्थन में नारे भी लगाए है। 

सीएम एकनाथ शिंदे को किस तरह से शिवसेना के बागी नेताओं ने वेलकम किया, इसका वीडियो भी जारी हुआ है। इस दौरान गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी वहां मौजूद थे। 

एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के एलान के बाद बागी नेताओं ने किया था डांस

आपको बता दें कि शुक्रवार शाम को जब महाराष्ट्र् के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक बैठक बुलाई थी और एलान किया कि राज्य के अलगे सीएम एकनाथ शिंदे ही होंगे। इस खबर से सभी चकित हो गए थे। वहीं इस खबर को सुनने के बाद गोवा के होटल में मौजूद शिवसेना के बागी नेताओं ने खुशी मनाना शुरू कर दिया था। 

उनके इस जश्न के कई वीडियो भी वायरल हुए थे। वीडियो में यह देखा जा रहा था कि कैसे शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के सीएम बनने से खुश थे। उन लोगों ने खुशी में फिल्मी गानों पर टेबल पर चढ़कर डांस भी किया था। एकनाथ शिंदे के सीएम बनने पर कई नेताओं ने उन्हें बधाई भी दी है। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसगोवाप्रमोद सावंतवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर