लाइव न्यूज़ :

कैंसर पीड़ित मनोहर पर्रिकर ऐसी हालत में भी पहुंचे सचिवालय, कार्यकर्ताओं ने दिया सहारा

By विकास कुमार | Updated: January 1, 2019 14:16 IST

मनोहर पर्रिकर इसके पहले 16 दिसंबर को भी गोवा के मंडोवी नदी पर बन रहे एक पूल का निरीक्षण करने पहुंच गए थे. और इस दौरान भी नाक में ड्रिप लगी हुई थी. इसके बाद भी वो कई परियोजनाओं के औचक निरीक्षण पर निकले. इसके लिए उनकी तारीफ भी की जा रही है.

Open in App

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर नए साल से पहले सचिवालय पहुंचे. पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस मौके पर उनका स्वागत किया. पर्रिकर इस मौके पर स्वस्थ नहीं दिख रहे थे और यहां तक कि उन्हें चलने में भी दिक्कत हो रही थी. पार्टी के नेता उन्हें सहारा दे रहे थे. और उनके नाक में भी ड्रिप लगा हुआ था. 

मनोहर पर्रिकर कैंसर से पीड़ित हैं और हाल ही में अमेरिका से इलाज कराने के बाद स्वदेश लौटे हैं. इसके पहले केंद्र में रक्षा मंत्री का पदभार संभाल चुके हैं. 

 

मनोहर पर्रिकर इसके पहले 16 दिसंबर को भी गोवा के मंडोवी नदी पर बन रहे एक पूल का निरीक्षण करने पहुंच गए थे. और इस दौरान भी नाक में ड्रिप लगी हुई थी. इसके बाद भी वो कई परियोजनाओं के औचक निरीक्षण पर निकले. इसके लिए उनकी तारीफ भी की जा रही है. 

बता दें कि मनोहर पर्रिकर अग्नाशय के बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं. पर्रिकर को 14 अक्टूबर को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिली थी. इसके बाद वो अपने आवास पर स्वास्थय लाभ ले रहे हैं. 

गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी से ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिली थी, लेकिन भाजपा ने गोमांतक पार्टी से गठबंधन कर सरकार बना ली थी. लेकिन ऐसा कहा जा रह है कि पर्रिकर के मुख्यमंत्री पद छोड़ने से कांग्रेस फिर से सरकार बनाने की कोशिश कर सकती है, इसलिए मनोहर पर्रिकर खराब तबियत के बावजूद अपने पद पर बने हुए हैं.  

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीकांग्रेसकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज