लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के भाजपा का साथ छोड़ने पर बोले गिरिराज सिंह- 'नीतीश सिर्फ कुर्सी के...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 10, 2022 08:50 IST

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि वो अकेले मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, लेकिन प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का संपूर्ण राजनीतिक कैरियर ही ऐसा रहा है...कुछ नया नहीं कर पाने स्थिति, अकाउंटेबिलिटी व एंटी-इनकंबेंसी से बचने के लिए वह पार्टनर बदल लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक करियर एक तरफ से दूसरी तरफ जाने वाला है।उन्होंने कहा कि वह कुछ नया नहीं कर सकते हैं इसलिए वह जवाबदेही और सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए साझेदार बदलते हैं।गिरिराज सिंह ने 'नीतीश सबके हैं' वाले पोस्टर को लेकर ट्वीट किया कि "नीतीश सिर्फ कुर्सी के है।"

नई दिल्ली: नीतीश कुमार के बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ अपना गठबंधन समाप्त करने के फैसले ने मंगलवार को नीतीश कुमार के 2024 में विपक्ष का पीएम चेहरा बनने की अटकलें तेज कर दीं। नीतीश कुमार के 'सीएम पद के लिए प्यार' की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा नेताओं ने उनको ऐसे व्यक्ति के रूप में खारिज कर दिया जो 'अपने दम पर' मुख्यमंत्री भी नहीं बन सकते।

भारतीय जनता पार्टी के गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक करियर एक तरफ से दूसरी तरफ जाने वाला है। उन्होंने कहा कि वह कुछ नया नहीं कर सकते हैं इसलिए वह जवाबदेही और सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए साझेदार बदलते हैं। वहीं, गिरिराज सिंह ने 'नीतीश सबके हैं' वाले पोस्टर को लेकर ट्वीट किया कि "नीतीश सिर्फ कुर्सी के है।"

भाजपा नेता सीटी रवि ने नीतीश के स्विच को 'अच्छा छुटकारा' करार दिया और ट्वीट किया, "अगर किसी को लगता है कि 2024 में सिक्युलरों के लिए प्रधानमंत्री का पद खाली हो जाएगा तो वह 'पप्पू के जन्नत' में रह रहे हैं। हर भारतीय इस बात से वाकिफ है कि भारत का प्रधानमंत्री आने वाले कई दशकों तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ही रहेगा।"

नीतीश कुमार के इस आरोप पर कि भाजपा जदयू को नष्ट करने की कोशिश कर रही है, भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने उन्हें कई बार केंद्रीय मंत्री बनाया और उन्हें मुख्यमंत्री भी बनाया। एएनआई से सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को राजद के साथ वह सम्मान नहीं मिलेगा जो उन्हें भाजपा में मिला था। हमने ज्यादा सीटें होने के बावजूद उन्हें सीएम बनाया और कभी उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश नहीं की। हमने तो उन्हें ही तोड़ा जिन्होंने हमें धोखा दिया। महाराष्ट्र में शिवसेना ने हमारे साथ विश्वासघात किया और परिणाम भुगतने पड़े।

टॅग्स :गिरिराज सिंहनीतीश कुमारजेडीयूबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल