लाइव न्यूज़ :

रामदेव को मिला गिरिराज का समर्थन, जनसंख्या नियंत्रण पर बाबा के बयान को सकारात्मक तरीके से देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2019 12:00 IST

जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए अपने एक बयान में रामदेव ने तीसरी संतान को सरकारी नौकरी, मताधिकार से वंचित कर देने की सलाह दी। इस मुद्दे पर रामदेव को सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल भी किया। रामदेव अपने माता-पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर की संतान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरामदेव के इस बयान पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सोमवार को गहरी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। योग गुरु रामदेव ने रविवार को कहा था कि भारत अपने जनसंख्या विस्फोट से निपटने के लिए तैयार नहीं है।

बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने रामदेव के बयान का समर्थन किया। गिरिराज ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर बाबा रामदेव के बयान को सकारात्मक तरीके से देखा जाना चाहिए। देश के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक है।

रामदेव के बयान पर ओवैसी का जवाब-रामदेव के इस बयान पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सोमवार को गहरी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘‘लोगों को असंवैधानिक बातें कहने से रोकने के लिए कोई स्पष्ट कानून नहीं है लेकिन रामदेव के विचारों पर बेवजह ध्यान क्यों दिया जाता है ?’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह योग कर सकते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि नरेन्द्र मोदी सिर्फ इसलिए अपना मताधिकार खो देंगे क्योंकि वह तीसरी संतान हैं।’’

क्या था रामदेव का बयान-योग गुरु रामदेव ने रविवार को कहा था कि भारत अपने जनसंख्या विस्फोट से निपटने के लिए तैयार नहीं है। हरिद्वार में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रामदेव ने कहा था कि देश की आबादी को 150 करोड़ से अधिक नहीं होने दिया जाना चाहिए। इसपर उन्होंने सलाह भी दिया था कि यह तभी संभव है जब हम तीसरी संतान या इसके बाद वाली संतानों को मताधिकार से वंचित करने वाला कानून लागू करेंगे। ऐसे बच्चों को चुनाव लड़ने और अन्य सरकारी नौकरियों के अधिकार से भी वंचित किया जाना चाहिए। 

टॅग्स :बाबा रामदेवगिरिराज सिंहअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतएआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन?, मंत्री नितेश राणे ने कहा-ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं, महाराष्ट्र में राजनीति तेज, वीडियो

भारतगांव में कहावत- 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'?, गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, वीडियो

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह