लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने कहा, "बिहार में शराब भगवान की तरह है!", पप्पू यादव ने कहा, "हिंदू धर्म को अपमानित करने वाले ऐसे नेता को भाजपा बाहर करे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 15, 2022 15:34 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार को शराबबंदी के मामले में घेरते हुए व्यंग्य किया, जिसमें उन्होंने शराब की तुलना भगवान से की। जिसके बाद पूर्व लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र से मांग की है कि गिरिराज सिंह को केंद्रीय मंत्रीमंडल से निकाला जाए।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए तंज भरे लहजे में शराब की तुलना भगवान से कीगिरिराज सिंह ने कहा कि शराब भगवान की तरह है, अदृश्य होते हुए भी हर जगह मिल जाती हैपप्पू यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह ने हिंदू देवताओं का अपमान किया, मोदी सरकार बर्खास्त करे

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छपरा शराब त्रासदी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि बिहार में शराब की स्थिति एकदम भगवान जैसी है, जैसे भगवान होते हैं लेकिन दिखाई नहीं देते, ठीक उसी तरह नीतीश राज में शराब भी दिखाई नहीं देती है लेकिन वो हर जगह मिल जाती है। भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने भले ही व्यंग्य में शराब की तुलना भगवान से कर दी हो लेकिन अब वो इस बयान पर फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

जी हां, बिहार के क्षेत्रीय दल जन अधिकार पार्टी (जाप) के प्रमुख और पूर्व लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह के बयान की कड़ी निंदा करते हुए मोदी सरकार से मांग की है कि वो ऐसे हिंदू धर्म विरोधी और देवताओं की तुलना शराब से करने वाले केंद्रीय मंत्री को फौरन अपने मंत्रीमंडल से बाहर का रास्ता दिखाएं।

पप्पू यादव ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "शराब और भगवान एक जैसा होते हैं! प्रधानमंत्री मोदी जी ऐसे मंत्री को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करो! भाजपा वाले जागो हिंदू धर्म को अपमानित करने वाले को पार्टी से बाहर करो!"

दरअसल इस विवाद की शुरूआत उस समय हुई, जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीते बुधवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी भाजपा सदस्यों को शराबबंदी को फेल बताने पर आक्रमक होने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं। वो प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा में इतने बुरी तरह से फंस चुके हैं कि अब उन्हें कुछ और नहीं समझ आ रहा है।

गिरिराज सिंह ने कहा नीतीश कुमार को यह बात समझ में आ रही है कि बिहार में शराब भगवान की तरह हो गई है, जैसे भगवान अदृश्य होते हुए विद्यमान हैं, ठीक उसी तरह से बिहार में भी शराब वह चीज हो गई है, देखो तो कहीं नहीं लेकिन बावजूद उसके सब जगह पर है। नीतीश कुमार पीएम गद्दी की मोह में अपनी सोचने-समझने की क्षमता भी खो चुके हैं, तभी वो कह रहे हैं कि भाजपा के लोग शराब बेचवा रहे हैं और भाजपा के विधायक शराबी हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक वो हमारे साथ थे तो यही बात राष्ट्रीय जनता दल के लिए करते थे, अब उनका लॉ एंड ऑर्डर फेल चुका है, शराब के कारण छपरा में इतने लोग मारे गये तो फ्रस्ट्रेशन में कुछ भी कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश जी, भले ही सच्चाई से आंख मोड़ लें लेकिन यह हकीकत है कि राजधानी पटना में शाम को कई इलाके में लोग शराब के नशे में झूमते हुए नजर आते हैं।

टॅग्स :पप्पू यादवगिरिराज सिंहनीतीश कुमारBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल