लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने बिहार में हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2023 16:01 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार को किसी भी बात की जानकारी नहीं है, ऐसे में उनको इस्तीफा देना चाहिए: गिरिराज सिंह गिरिराज ने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि वे बोलते क्यों नहीं?गिरिराज ने कहा कि बिहार में हुए सांप्रदायिक हिंसा की उच्च-स्तरीय जांच की जानी चाहिए।

पटना: बिहार में सासाराम और बिहार शरीफ में हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को नीतीश कुमार सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बिहार भी बंगाल के रास्ते पर जा रहा है। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश के गृह जिला नालंदा और सासाराम हिंसा की आग में दहक रहा है और नीतीश को किसी भी बात की कोई भी जानकारी नहीं है। ऐसे में तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंदू अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि वे बोलते क्यों नहीं? वह केवल मुस्लिमों के मुख्यमंत्री हैं। हिंदू भी उनको वोट करते हैं। उन्होंने कहा कि सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ है और अधिकारी तक झूठ बोल रहे हैं। मीडिया ने भी इसको बेनकाब किया है। 

गिरिराज सिंह ने रोहतास जिले के अधिकारियों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यहां के अधिकारी भी ’पलटू राम’ हैं। इसके आलावा नालंदा में सोंची समझी साजिश के तहत हमला कराया गया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नालंदा में दो लोग की मौत हुई है। इससे साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को सुरक्षा देने में विफल हो चुके हैं।

टॅग्स :बिहार समाचारगिरिराज सिंहनीतीश कुमारसांप्रदायिक तनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज