लाइव न्यूज़ :

पूर्व आर्मी चीफ जनरल (रि.) दलबीर सिंह सुहाग को मिली नई जिम्मेदारी, सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2019 19:36 IST

जनरल सुहाग दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली भारतीय सेना के 26वें सेना प्रमुख रहे हैं, वह 31 दिसबंर 2016 को इस पद से सेवानिवृत्त हुए। गौरतलब है कि उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जबाव दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसितंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक के समय जनरल दलबीर सिंह सुहाग भारतीय सेना के प्रमुख थे।जनरल सुहाग का जन्म दिल्ली से महज 65 किलोमीटर दूर हरियाणा के झज्जर जिले के एक छोटे से गांव विसाहन में हुआ। जनरल सुहाग को देश सेवा का जज्बा विरासत में मिला है।

पूर्व आर्मी चीफ जनरल (रि.) दलबीर सिंह सुहाग को सेशेल्स में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। बता दें कि सुहाग जुलाई, 2014 से दिसंबर, 2016 तक सेना प्रमुख रह चुके हैं।

बता दें कि जनरल सुहाग दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली भारतीय सेना के 26वें सेना प्रमुख रहे हैं, वह 31 दिसबंर 2016 को इस पद से सेवानिवृत्त हुए। गौरतलब है कि उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जबाव दिया था।

सेना ने नियंत्रण रेखा के उस पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया और कई आतंकियों को मार गिराया और उनके ठिकाने भी ध्वस्त कर दिए थे। इस दौरान सेना की कमान आर्मी चीफ दलबीर सुहाग ही संभाल रहे थे। 

 

सुहाग का जन्म हरियाणा के छोटे से गांव विसाहन में हुआ

जनरल सुहाग का जन्म दिल्ली से महज 65 किलोमीटर दूर हरियाणा के झज्जर जिले के एक छोटे से गांव विसाहन में हुआ। जनरल सुहाग को देश सेवा का जज्बा विरासत में मिला है। उनके दादा-परदादा सेना में रहे हैं। साथ ही उनके पिता रामफल सिंह भी 18 कैवलरी रेजिमेंट से सूबेदार मेजर बनकर रिटायर हुए।

जनरल सुहाग को घुड़सवारी और गोल्‍फ का शौक है। सुहाग की शुरुआती पढ़ाई राजकीय माध्यमिक विद्यालय विसाहन में हुई। चौथी की पढ़ाई के बाद जनरल सुहाग ने विसाहन गांव छोड़ दिया। आगे की पढ़ाई के लिए वो सैनिक स्कूल चितौड़गढ़ चले गए। सैनिक स्कूल में जनरल सुहाग एक होनहार विद्यार्थी थे।

1970 में उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा पास की. उसके बाद दलबीर सिंह सुहाग ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

भारत और सेशेल्स के रिश्ते

भारत और सेशेल्स दोनों देशों के बीच दोस्ताना रिश्ते हैं। बीते पांच साल में दोनों देशों के बीच आर्थिक, रणनीतिक और सामरिक समेत कई मुद्दों पर द्वीपक्षीय वार्ताएं हुई हैं। भारत ने सेशेल्स को समुद्री निगरानी बढ़ाने के लिए और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने में मदद के लिए डोर्नियर विमान उपहार में दिए हैं।

साथ ही भारत ने सेशेल्स को प्रतिरक्षा क्षमताओं और समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए 10 करोड़ डॉलर का ऋण प्रदान करने की घोषणा की।

टॅग्स :इंडियाभारतीय सेनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज