लाइव न्यूज़ :

CDS बने रहेंगे जनरल अनिल चौहान, केंद्र ने कार्यकाल 8 माह बढ़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2025 22:12 IST

सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में जनरल अनिल चौहान की सेवा 30 मई 2026 तक या अगले आदेश तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देजनरल चौहान का वर्तमान कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होने वाला था।30 सितंबर, 2022 से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं।अगले वर्ष 30 मई तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो जारी रहेगा।

नई दिल्लीः  प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल अगले साल मई तक बढ़ा दिया गया है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। शीर्ष सैन्य अधिकारी के रूप में जनरल चौहान का वर्तमान कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होने वाला था। सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में जनरल अनिल चौहान की सेवा 30 मई 2026 तक या अगले आदेश तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने जनरल चौहान के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में सेवा विस्तार को मंजूरी प्रदान की है जो अगले वर्ष 30 मई तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो जारी रहेगा। वह 30 सितंबर, 2022 से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं।

जनरल अनिल चौहान ने ‘काइनेटिक’ और ‘नॉन-काइनेटिक’ युद्ध के बीच सिमटते फासले के मद्देनजर आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति पर प्रकाश डालते हुए कहा था कि इससे उन्नत और एकीकृत तकनीकी समाधानों की आवश्यकता बढ़ी है। हथियारों, नेटवर्क और सिद्धांतों में स्वदेशी क्षमता विकसित करने की दिशा में शिक्षा, स्टार्ट-अप और उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

जनरल अनिल चौहान ने आत्मनिर्भरता को रणनीतिक स्वायत्तता के लिए अनिवार्य शर्त करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत में भविष्य के युद्ध पर आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं, जबकि अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और क्वांटम मिशन जैसे क्षेत्रों में नीतिगत पहल की जा रही हैं।

 हथियारों का रणनीतिक चयन सबसे अहम है और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) की समीक्षा कर उन्हें आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप ढाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमने भविष्य के युद्ध पर आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए हैं-भविष्य में किस तरह का युद्ध होगा।

टॅग्स :भारतीय सेनानरेंद्र मोदीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप