लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया का ट्वीट, ‘‘ये कांग्रेस-बीजेपी महामिलावट, गंभीर प्रचार वाहन में अंदर बैठे दिख रहे हैं जबकि हमशक्ल वाहन के ऊपर बैठा है

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 10, 2019 20:44 IST

आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को गंभीर द्वारा चुनाव प्रचार में अपने हमशक्ल को शामिल करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुये कहा कि गंभीर धूप से बचने के लिये अपने हमशक्ल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम गंभीर के चुनाव प्रचार में हमशक्ल के इस्तेमाल पर आप हुई भाजपा के खिलाफ हमलावरसिसोदिया ने गंभीर के हमशक्ल की पहचान कांग्रेस नेता के रूप में बताते हुये गंभीर को भाजपा और कांग्रेस की मिलावट करार दिया।

आप ने पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर द्वारा चुनाव प्रचार में अपने हमशक्ल को शामिल करने का दावा करते हुए भाजपा पर हमला बोला। आप ने गंभीर को भाजपा और कांग्रेस की ‘महामिलावट’ करार दिया।

आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को गंभीर द्वारा चुनाव प्रचार में अपने हमशक्ल को शामिल करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुये कहा कि गंभीर धूप से बचने के लिये अपने हमशक्ल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इतना ही सिसोदिया ने गंभीर के हमशक्ल की पहचान कांग्रेस नेता के रूप में बताते हुये गंभीर को भाजपा और कांग्रेस की मिलावट करार दिया। उल्लेखनीय है कि गंभीर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चस्पा की गयी हैं। इनमें गंभीर प्रचार वाहन में अंदर बैठे दिख रहे हैं जबकि उनका हमशक्ल वाहन के ऊपर बैठा है।

उसे स्थानीय लोग गंभीर समझ कर मालायें पहना रहे हैं। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ये कांग्रेस और बीजेपी की महामिलावट है। गौतम गंभीर एसी गाड़ी में नीचे बैठे है। उन्हें धूप में समस्या है। उनकी जगह उनका हमशक्ल टोपी लगाकर खड़ा है। कार्यकर्ता 'डुप्लीकेट' को गौतम गंभीर समझकर माला पहना रहे हैं। जो डुप्लीकेट है वो असल में कांग्रेसी नेता है।’’

इस बीच आप नेता दुर्गेश पाठक ने हमशक्ल की पहचान उजागर करते हुये बताया कि उनका नाम गौरव अरोड़ा और वह बतौर कांग्रेस उम्मीदवार नगर निगम का चुनाव लड़ चुके हैं। पाठक ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गौतम गंभीर का डुप्लीकेट, गौरव अरोड़ा है, जो 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार थे।’’

पाठक ने पूछा कि, ‘‘कांग्रेस और अजय माकन भाजपा की क्यों मदद करना चाहते है? क्या डील हुई है?’’ इस मामले में सफाई देते हुये भाजपा नेता और पूर्वी दिल्ली सीट के प्रभारी राजीव बब्बर ने कहा कि गंभीर की सेहत ठीक नहीं थी। अत्यधिक गर्मी से स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से गंभीर कुछ समय के लिये कार में बैठ गये। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावगौतम गंभीरमनीष सिसोदियाआतिशी मार्लेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज