लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मुफ्त वाई फाई की केजरीवाल की घोषणा पर बरसे गौतम गंभीर, कहा- सीएम ने फिर झूठ बोला

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2019 14:04 IST

अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त वाई-फाई को लेकर बुधवार को घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को 16 दिसंबर से मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम गंभीर ने कहा- चुनाव से ठीक पहले वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं दिल्ली के सीएमगंभीर ने केजरीवाल पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया, गंभीर ने कहा- 'वे सबसे बड़े झूठे हैं'

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुफ्त वाई-फाई सर्विस देने की घोषणा को लेकर गौतम गंभीर ने तंज कसा है। बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक बार फिर चुनाव से ठीक पहले झूठ बोल रहे हैं और ये सबकुछ उनकी वोट बैंक की राजनीति है। गंभीर ने साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे बहुत बड़े झूठे हैं।

गौतम गंभीर ने कहा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर लोगों से झूठ बोला है। वह बहुत बड़े झूठे हैं। उन्होंने यही बात 4.5 साल पहले कही थी और अब जबकि चुनाव में दो महीने हैं, वे फिर वही बात दोहरा रहे हैं। चुनाव नजदीक आर रहे हैं और इसलिए वे वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।'

दिल्ली में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को 16 दिसंबर से मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। केजरीवाल ने साथ ही बताया कि इस योजना की शुरुआत 16 दिसंबर को 100 हॉटस्पॉट के उद्घाटन के साथ की जाएगी। 

दिल्ली वासियों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा दिए जाने की घोषणा करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली में 11 हजार वाईफाई हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे, इनमें से 4 हजार हॉटस्पॉट बस स्टॉप पर लगेंगे, जबकि 7 हजार के करीब हॉटस्पॉट बाजार में लगाए जाएंगे। इस योजना पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

टॅग्स :गौतम गंभीरअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज