लाइव न्यूज़ :

UP: नोएडा में कोरोना का खतरा बढ़ा, गौतमबुद्ध नगर में कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया

By निखिल वर्मा | Updated: June 26, 2020 06:03 IST

कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवा तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े लोगों के आवागमन की अनुमति है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के करीब 20 हजार मामले आए हैं राज्य में अब तक 596 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई हैउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों के ठीक होने की दर 64 प्रतिशत

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से लॉकडाउन के दौरान कर्फ्यू का समय रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है। पहले यह समय रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक था। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून को मेरठ मंडल में कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी।

बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त निर्देश के आधार पर संक्रमण को रोकने के लिए गुरुवार से रात्रि कर्फ्यू का समय रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है। 

कोरोना वायरस के 141 और मामले सामने आये

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पिछले 24 घंटे में 141 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डा. सुनील दोहरे ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण की वजह से गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 20 हो चुकी है। यहां के विभिन्न अस्पतालों से उपचार के दौरान 47 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

डा.दोहरे ने बताया कि गुरुवार को कोविड-19 की आई जांच रिपोर्ट में 141 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिससे अब जिले में कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 1,811 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 1,028 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 763 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

कोरोना वायरस संक्रमितों के ठीक होने की दर 64 प्रतिशत

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने का ही परिणाम है कि सरकार कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने में बहुत अधिक सफल रही है।  उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुकाबले छोटे-छोटे कई राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या भी ज्यादा है और स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) भी उत्तर प्रदेश से कम है। आज हमारा रिकवरी रेट 64 प्रतिशत है और मात्र 6400 कोरोना के संक्रमित मरीज हैं, जबकि 600 लोगों की मृत्यु हुई है।" 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसगौतम बुद्ध नगर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी