लाइव न्यूज़ :

टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में गौतम अडानी और करुणा नंदी

By रुस्तम राणा | Updated: May 23, 2022 20:57 IST

भारत के मशहूर उद्योगपति अडानी को एप्पल के सीईओ टिम कुक और अमेरिकी होस्ट ओपरा विनफ्रे के साथ टाइटन्स की श्रेणी में नामित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअडानी को एप्पल के सीईओ टिम कुक के साथ टाइटन्स की श्रेणी में नामितवहीं नंदी और परवेज, पुतिन और ज़ेलेंस्की संग लीडर्स की श्रेणी में शामिल

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की वकील करुणा नंदी और उद्योगपति गौतम अडानी और प्रमुख कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को टाइम पत्रिका द्वारा 2022 के दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया है। इस सूची को छह श्रेणियों में बांटा गया है जिनमें आइकॉन, पायनियर्स, टाइटन्स, आर्टिस्ट, लीडर्स और इनोवेटर्स हैं।

जहां अडानी को एप्पल के सीईओ टिम कुक और अमेरिकी होस्ट ओपरा विनफ्रे के साथ टाइटन्स की श्रेणी में नामित किया गया है, वहीं नंदी और परवेज ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके यूक्रेन समकक्ष व्लोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ लीडर्स की श्रेणी में रखा गया है।

पत्रिका ने कहा कि नंदी न केवल एक वकील हैं, बल्कि एक सार्वजनिक कार्यकर्ता भी हैं, जो बदलाव लाने के लिए अदालत कक्ष के अंदर और बाहर दोनों जगह अपनी आवाज का इस्तेमाल करती हैं। वह "महिला अधिकारों की चैंपियन" हैं, जिन्होंने रेप के विरुद्ध कानूनों में सुधार की वकालत की है और कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न से संबंधित मामले लड़े हैं।

टाइम के अनुसार, अडानी समूह अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में एक राष्ट्रीय दिग्गज है, हालांकि वे लोगों की नज़रों से दूर रहते हैं और चुपचाप अपना साम्राज्य बना रहे हैं। वे दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए वॉरेन बफेट के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक भारत को $ 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के घोषित लक्ष्य के साथ, अडानी की यात्रा अभी शुरू हो चुकी है।

टाइम के लिए लिखने वाले पत्रकार राणा अय्यूब ने कहा कि एशियन फेडरेशन अगेंस्ट इनवॉलंटरी डिसअपीयरेंस के अध्यक्ष परवेज को पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया गया था। "उन्हें चुप रहना पड़ा, क्योंकि उनकी आवाज कश्मीर क्षेत्र में मानवाधिकारों के उल्लंघन और अन्याय के खिलाफ दुनिया भर में गूंजती है।

उन्होंने लिखा, मृदुभाषी खुर्रम लगभग एक आधुनिक डेविड हैं जिन्होंने परिवारों को आवाज दी। जिन्होंने कथित तौर पर भारतीय राज्य द्वारा जबरन गायब होने के कारण अपने बच्चों को खो दिया।" 

टॅग्स :गौतम अडानीटिम कुकव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह