लाइव न्यूज़ :

गौरव गोगोई ने असम में परिसीमन पर उठाए सवाल, बीजेपी और AIUDF के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 16, 2023 15:11 IST

असम में नए परिसीमन पर असम से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आपत्ति जताई है और कहा है कि जानबूझकर कांग्रेस के मजबूत आधार वाली सीटों को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे1976 के बाद से असम में पहली बार परिसीमन की प्रक्रिया हुई हैपरिसीमन पर असम से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आपत्ति जताई हैगौरव गोगोई ने बीजेपी और एआईयूडीएफ के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया

नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने 14 अगस्त को कहा था कि विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन के शीघ्र बाद राज्य सरकार प्रशासनिक पुनर्गठन कार्य शुरू करेगी। चुनाव आयोग ने 11 अगस्त को परिसीमा की अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें असम में विधानसभा क्षेत्रों एवं लोकसभा क्षेत्रों की संख्या क्रमश: 126 एवं 14 बनाये रखी गयी है। लेकिन आयोग ने मसौदा अधिसूचना से भिन्न एक संसदीय क्षेत्र एवं 19 विधानसभा क्षेत्रों के नाम बदल दिये हैं।

अब इस नए परिसीमन पर असम से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आपत्ति जताई है और कहा है कि जानबूझकर कांग्रेस के मजबूत आधार वाली सीटों को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। 

गौरव गोगोई ने कहा, "असम के परिसीमन पर नज़र डालें तो इसमें विपक्ष की सीटों पर निशाना साधा जा रहा है। कलियाबोर, नगांव और बरपेटा में कांग्रेस पार्टी के कब्ज़े वाली लोकसभा सीटें विशेष रूप से भाजपा के निशाने पर हैं। AIUDF को फायदा हुआ इसलिए यह AIUDF और भाजपा के बीच सांठगांठ को उजागर करता है, लेकिन अगर भाजपा सोचती है कि असम के नए परिसीमन से उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में मदद मिलेगी तो वे ग़लत हैं। मूड I.N.D.I.A गठबंधन का है। 2024 के चुनावों में पूरे भारत और असम में I.N.D.I.A गठबंधन और कांग्रेस पार्टी विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन करेगी।" 

राज्य में नए परिसीमन का कुछ लोगों द्वारा विरोध भी किया जा रहा है। इस पर हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा परिसीमन पर रिपोर्ट एक वास्तविकता है जिसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। 

एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि बीजेपी ने राज्य में मुस्लिम विधायकों की संख्या कम करने के लिए परिसीमन प्रक्रिया के जरिए विवाद की साजिश रची है। असम गण परिषद के कुछ विधायक भी इससे संतुष्ट नहीं हैं। 

बता दें कि 1976 के बाद से असम में पहली बार परिसीमन की प्रक्रिया हुई है। पांच विधानसभा क्षेत्र जहां हमेशा अल्पसंख्यक समुदाय से विधायक चुने जाते हैं उन्हें अब एससी और एसटी के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसी के साथ एसटी आरक्षित सीटों की संख्या 16 से बढ़कर 19 हो गई है जबकि एससी आरक्षित सीटें 6 से बढ़कर 8 हो गई हैं। एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल इसी से नाराज हैं।

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्माकांग्रेसBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी