लाइव न्यूज़ :

पटना: विपक्षी एकता की बैठक में भाग लेने के लिए आज से लगेगा जमावड़ा, जानें कौन-कौन नेता होंगे शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2023 15:03 IST

केंद्र की मोदी सरकार को 2024 में उखाड़ फेंकने की साझा रणनीति के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर 23 जून को पटना में विपक्ष के बड़े नेताओं का जमावड़ा होने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और महबूबा मुफ्ती के रुकने के लिए राजकीय अतिथिशाला में व्यवस्था की गई है।23 जून को पटना में विपक्ष के बड़े नेताओं का जमावड़ा होने जा रहा है। बैठक में केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने की रणनीति बनेगी। 

पटना: लोकसभा चुनाव के पहले विपक्षी राजनीतिक दलों को एकजुटता को लेकर 23 जून को पटना में होने वाली संयुक्त बैठक में भाग लेने के लिए गुरुवार शाम से अतिथियों का आगमन शुरू हो जाएगा। बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री सह पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती गुरुवार की शाम पटना पहुंचेंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और महबूबा मुफ्ती के रुकने के लिए राजकीय अतिथिशाला में व्यवस्था की गई है। विपक्ष के तीन बड़े नेताओं के आगमन को देखते हुए प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अन्य बड़े नेता गुरुवार को आएंगे या शुक्रवार को अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

अरविंद केजरीवाल गुरुवार की शाम चार बजे दिल्ली से चलेंगे और शाम करीब पांच बजे पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं, ममता बनर्जी शाम साढ़े चार बजे और महबूबा मुफ्ती सुबह साढ़े 10 बजे पटना के लिए उड़ान लेंगी। 

उल्लेखनीय है कि केंद्र की मोदी सरकार को 2024 में उखाड़ फेंकने की साझा रणनीति के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर 23 जून को पटना में विपक्ष के बड़े नेताओं का जमावड़ा होने जा रहा है। बैठक में केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने की रणनीति बनेगी। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, शिवसेना(उद्धव) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य आदि ने इसमें शामिल होने की सहमति दी है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारअरविंद केजरीवालमहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो