लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के चीनी मिल में गैस का रिसाव, एनजीटी का आईआईटी मुंबई को अध्ययन का निर्देश

By भाषा | Updated: August 19, 2021 15:47 IST

Open in App

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक चीनी कारखाने में मीथेन गैस रिसाव के कारण मिट्टी को हुए नुकसान पर तीन महीने के भीतर एक अध्ययन करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान अपनी रिपोर्ट महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंप सकती है। अधिकरण ने स्पेंट वाश (शराब उत्पादन के दौरान उत्पन्न अवशिष्ट तरल अपशिष्ट) की लीचिंग के संदर्भ में भूजल की निगरानी के लिए छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति को भी निर्देश दिया। इस समिति का गठन अधिकरण ने ही किया है । अधिकरण ने कहा कि अंतरिम रिपोर्ट और अंतिम रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की साइट पर छह महीने के लिये अपलोड की जाए ताकि सभी पक्षों की इस तक पहुंच हो सके। सोलापुर जिले में स्थित चीनी मिल में गैस लीक होने की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी थी जबकि आठ अन्य बीमार हो गये थे और घायल हो गये थे । मीथेन गैस टैंक जहां रखा हुआ था, वहां से गिरने के कारण गैस का रिसाव हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में IIT ने अपने स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में नौ पुलों को बता दिया सबसे ज्यादा खतरनाक, 5 साल के भीतर प्रदेश में तकरीबन 26 पुल गिरे

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

कारोबारइंदौर के इंजीनियर निक्की सुरेका की बेटी को बाजार के दूध से अपच की समस्या?, देशी नस्ल गिर-पूंगनूर की गौशाला बनाकर...

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज