लाइव न्यूज़ :

1997 दत्ता सामंत मर्डर केस में बरी हुआ गैंगस्टर छोटा राजन, अदालत ने कहा- इसका कोई सबूत नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: July 29, 2023 08:15 IST

अदालत ने कहा कि यह दिखाने के लिए कोई सबूत नहीं है कि राजन ने यूनियन नेता की हत्या की साजिश रची थी, जो राज्य के लिए एक बड़ा झटका था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की तिहाड़ सेंट्रल जेल में बंद राजन के जेल से बाहर आने की संभावना नहीं है। वह मुंबई और अन्य शहरों में कई मामलों में मुकदमे का सामना कर रहा है।

मुंबई: एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को गैंगस्टर राजेंद्र सदाशिव निकालजे (छोटा राजन) को 1997 में दत्ता सामंत की हत्या के मामले में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि यह दिखाने के लिए कोई सबूत नहीं है कि राजन ने यूनियन नेता की हत्या की साजिश रची थी, जो राज्य के लिए एक बड़ा झटका था।

न्यायाधीश एएम पाटिल ने राजन को बरी करते हुए कहा, "इस मामले में, डॉ. दत्ता सामंत की हत्या की साजिश के संबंध में आरोपी के खिलाफ कोई भी सबूत रिकॉर्ड पर नहीं आया है।"

हालाँकि, दिल्ली की तिहाड़ सेंट्रल जेल में बंद राजन के जेल से बाहर आने की संभावना नहीं है, क्योंकि वह मुंबई और अन्य शहरों में कई मामलों में मुकदमे का सामना कर रहा है।

16 जनवरी, 1997 को चार लोगों ने पवई स्थित उनके बंगले से लगभग 300 मीटर की दूरी पर सामंत की टाटा सूमो पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जब वह घाटकोपर में अपने कार्यालय जा रहे थे। यूनियन नेता, जो मिल श्रमिकों सहित कई हड़तालों का नेतृत्व करने के लिए जाने जाते थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

उधर, भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के एक कथित सहयोगी को 25 साल बाद हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक लइक मोहम्मद फिदा हुसैन शेख (50) को बृहस्पतिवार को पायधोनी पुलिस की एक टीम ने ठाणे रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। घटना के वक्त वह तब दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में रहता था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हुसैन शेख, जो छोटा शकील गिरोह के लिए काम कर रहा था। उसके सहयोगियों ने 1997 में छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अदालत ने उसे मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया था। हमें सूचना मिली कि वह ठाणे के मुंब्रा में रह रहा है और हमने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।’

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज