लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर एवं उसका साथी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 25, 2021 12:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च दिल्ली पुलिस ने कई मामलों में वांछित गैंगस्टर एवं उसके साथी को मध्य दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके स्थित भैरो मार्ग से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी रोहित चौधरी पर चार लाख रुपये का ईनाम था जबकि उसके साथी प्रवीण उर्फ टीटू पर दो लाख रुपये का ईनाम था।

पुलिस ने बताया कि दोनों को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में यह पहली बार है जब महिला कर्मी मुठभेड़ दल में शामिल थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून) के तहत हत्या, हत्या की कोशिश और लूटपाट की कई घटनाओं में वांछित थे।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को खुफिया सूचना मिली थी बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात रोहित चौधरी एवं उसका साथी नीली कार में सवार होकर भैरो मार्ग से गुजरेगा जिसके बाद पार्किंग के नजदीक भैरो मार्ग पर जाल बिछाई गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘तड़के करीब चार बजकर 50 मिनट पर पुलिस को रिंग रोड की तरफ से नीली कार आती दिखाई दी, उन्होंने अवरोधक लगाकर वाहन को रोकने की कोशिश की लेकिन कार चालक ने अवरोधक में टक्कर मार दी और भागने की कोशिश के दौरान पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई।’’

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के दौरान एक गोली पुलिस उपायुक्त पंकज की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी जबकि गैंगस्टर एवं उसके साथी द्वारा चलाई गई गोलियों में से एक गोली उप निरीक्षक प्रियंका की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। प्रियंका दिल्ली पुलिस की पहली महिला पुलिस कर्मी हैं जो मुठभेड़ दल में शामिल हुई।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और पीसीआर वैन से उन्हें तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज