लाइव न्यूज़ :

तत्काल टिकट बुकिंग में जालसाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 क्लिक में करते थे 100 टिकट बुक

By भारती द्विवेदी | Updated: May 5, 2018 13:20 IST

सलमान से देश भर में करीब 5400 एजेंट जुड़े हुए थे। वो हर टिकट के लिए 700 रुपए अतिरिक्त लेता था।

Open in App

नई दिल्ली, 5 मई: सूरत में मध्य रेलवे रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने तत्काल टिकट करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही गिरोह के मास्टमांइड सलमान खान को मुंबई डिविजन के ठाणे में गिरफ्तार किया गया है। सलमान काउंटर साफ्टवेयर के जरिए रिजर्वेशन सिस्टम को हैक कर लेता था। फिर एक क्लिक के जरिए एक बार में सौ ई-टिकट की कंफर्म बुक कर लेता था। रेलवे ने शुक्रवार को डेढ़ करोड़ रुपए के 6600 तत्काल ई-टिकट को ब्लॉक किया है।ये सारे टिकट काउंटर सॉफ्टवेयर के द्वारा बुक की गई थी। 

मध्य रेलवे आरपीएफ ने आईआरसीटीसी, विजिलेंस, और कॉमर्शियल ब्रांच के साथ मिलकर साझा एंटी टाउटिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत ही अवैध सॉफ्टवेयर से टिकट बुक करते सलमान पकड़ा गया। उसके पास से लगभग दो लाख नकद और अस्सी बुक किए गए कंफर्म ई-टिकट के प्रिंट मिले। गिरफ्तारी के बाद से सलमान आरपीएफ की कस्टडी में है। सूत्रों के अनुसार सलमान थाणे से ही देशभर के एजेंटों के टिकट बनाता था।मध्य रेल मुबंई मंडल आरपीएफ के सीनियर मंडल सुरक्षा आयुक्त सचिन भलोडे का कहना है, ये अब तक सबसे बड़ा तत्काल ई-टिकट गिरोह है। साथ ही पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ई-टिकट को ब्लॉक किया गया है।

जिन-जिन यात्रियों का टिकट ब्लॉक किया जा रहा है, उन सभी को रेलवे की तरफ से मैसेज करके सूचित किया गया है। वहीं जिन यात्रियों को के टिकट पर एजेंट का फोन नंबर दिया हुआ, उन सबको रेलवे की साइट पर जाकर अपना पीएनआर डालना होगा। तभी उन्हें पता चलेगा।

टॅग्स :इंडियन रेलवेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज