लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi 2025: मुंबई वालों को तोहफा, 27 अगस्त से 6 सितंबर तक गणेशोत्सव के दौरान मेट्रो की 2ए और लाइन 7 के संचालन का समय बढ़ाया, जानें टाइम टेबल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2025 06:21 IST

Ganesh Chaturthi 2025: एमएमआरडीए ने कहा कि 10 दिवसीय उत्सव के दौरान दोनों टर्मिनल स्टेशन, अंधेरी पश्चिम (लाइन 2ए) और गुंडावली (लाइन 7) से अंतिम ट्रेन रात 12 बजे रवाना होगी, जबकि सामान्य समय में अंतिम सेवा रात 11 बजे रवाना होती है।

Open in App
ठळक मुद्देलाइन 7 (रेड लाइन) दहिसर (पूर्व) और अंधेरी (पूर्व) में गुंडावली के बीच चलती है।सोमवार से शुक्रवार के बीच दोनों लाइन पर 317 सेवाएं संचालित करती है।त्योहारों के दौरान आने वाली भीड़ को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में मदद मिलेगी।

Ganesh Chaturthi 2025: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने गणपति उत्सव के दौरान 27 अगस्त से छह सितंबर तक मेट्रो की लाइन 2ए और लाइन 7 की सेवाओं का समय बढ़ाते हुए मध्यरात्रि तक किए जाने की शनिवार को घोषणा की। एमएमआरडीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के मकसद से सेवाओं के परिचालन के समय को विस्तारित किया गया है। लाइन 2ए या ‘यलो लाइन’ दहिसर (पूर्व) से अंधेरी (पश्चिम) तक संचालित होती है, जबकि लाइन 7 (रेड लाइन) दहिसर (पूर्व) और अंधेरी (पूर्व) में गुंडावली के बीच चलती है।

एमएमआरडीए ने कहा कि 10 दिवसीय उत्सव के दौरान दोनों टर्मिनल स्टेशन, अंधेरी पश्चिम (लाइन 2ए) और गुंडावली (लाइन 7) से अंतिम ट्रेन रात 12 बजे रवाना होगी, जबकि सामान्य समय में अंतिम सेवा रात 11 बजे रवाना होती है। ‘महा मुंबईमेट्रो ऑपरेशंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल)’ सोमवार से शुक्रवार के बीच दोनों लाइन पर 317 सेवाएं संचालित करती है।

सप्ताहांत पर, यह 256 सेवाएं संचालित करती है। एमएमआरडीए प्रमुख संजय मुखर्जी ने कहा, ‘‘इस अवधि में सप्ताह के व्यस्त समय के दौरान ट्रेन अधिक बार चलेंगी और रविवार को 10 मिनट के अंतराल के साथ संचालित होगी। एमएमएमओसीएल की प्रबंध निदेशक रूबल अग्रवाल ने कहा कि विस्तारित सेवाओं से उन्हें त्योहारों के दौरान आने वाली भीड़ को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में मदद मिलेगी।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमित ठाकरे ने शनिवार को दावा किया कि राज्य के कुछ स्कूलों और कॉलेजों ने गणेश उत्सव के दौरान परीक्षाएं निर्धारित की हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की और कहा कि इन 10 दिनों के दौरान सरकार अवकाश सुनिश्चित करे। ठाकरे ने अपनी मांग पर ज़ोर देने के लिए सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार से भी मुलाकात की। मनसे की छात्र शाखा के अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव को राज्य उत्सव घोषित किया है। 

टॅग्स :गणेश चतुर्थीमुंबईमेट्रोगणेश चतुर्थी उत्सवगणेश चतुर्थी पूजाGanesh Utsav
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो