लाइव न्यूज़ :

Gandhi Jayanti 2023: लोग खादी उत्पाद खरीदें, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा-धरोहर और विरासत का प्रतीक, 'खादी स्टोर' से खादी के वस्त्र खरीदे, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2023 15:12 IST

Gandhi Jayanti 2023: ‘‘खादी हमारी धरोहर और विरासत का प्रतीक है। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित 'खादी स्टोर' से खादी के वस्त्र खरीदे।’’

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के ‘सफलतम प्रयासों’ से खादी उद्योग नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।स्वदेशी, स्वराज व स्वभाषा के लिए आपके आग्रह सदैव हमारी प्रेरणा हैं।सर्वस्पर्शी व सर्वागींण विकास के पथ को अपना ध्येय बनाकर राष्ट्रसेवा हेतु समर्पित है।

Gandhi Jayanti 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को गांधी जयंती के मौके पर खादी को भारतीय धरोहर और विरासत का प्रतीक बताया और लोगों से खादी उत्पाद खरीदने की अपील की। नड्डा ने इस अवसर पर राजधानी के कनॉट प्लेस स्थित खादी स्टोर का दौरा किया और वहां से कुछ वस्त्र भी खरीदे।

उन्होंने ‘एक्स’ पर किए एक पोस्ट में कहा, ‘‘खादी हमारी धरोहर और विरासत का प्रतीक है। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित 'खादी स्टोर' से खादी के वस्त्र खरीदे।’’ नड्डा ने कहा कि खादी को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ‘सफलतम प्रयासों’ से खादी उद्योग नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी देशवासियों से कम से कम एक खादी उत्पाद खरीदने और उत्सव समारोहों के दौरान ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र को अपनाने का आग्रह करता हूं।’’ इससे पहले नड्डा ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, पूज्य बापू हमारे पथ-प्रदर्शक हैं। स्वदेशी, स्वराज व स्वभाषा के लिए आपके आग्रह सदैव हमारी प्रेरणा हैं।

आज हमारी सरकार जन-जन के लिए आपके दिखाए समावेशी, सर्वस्पर्शी व सर्वागींण विकास के पथ को अपना ध्येय बनाकर राष्ट्रसेवा हेतु समर्पित है।’’ भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री का संपूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है। 'जय जवान- जय किसान' का उनका उद्घोष आज भी देश के जन-जन में जीवंत व प्रवाहमान है। आपका दृढ़संकल्प, सेवाभाव व राष्ट्र के लिए समर्पण हमारा मार्गदर्शन करते हैं। आज उनकी पावन जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं।’’

टॅग्स :गाँधी जयंतीमहात्मा गाँधीजेपी नड्डादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज