लाइव न्यूज़ :

G20 Summit: पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा स्वास्थ्य कारणों से शामिल नहीं होंगे राष्ट्रपति मुर्मू के निमंत्रित रात्रिभोज में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 8, 2023 12:54 IST

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की ओर से शुक्रवार को जानकारी दी गई है कि वो स्वास्थ्य की जटिल समस्याओं के कारण से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगेदेवेगौड़ा ने स्वास्थ्य की जटिल समस्याओं को बताया रात्रिभोज में न शामिल होने का कारण भोज में न शामिल होते हुए भी देवेगौड़ा ने जी20 शिखर सम्मेलन के सफलता की कामना की है

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की ओर से शुक्रवार को जानकारी दी गई है कि वो स्वास्थ्य की जटिल समस्याओं के कारण से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज में शामिल नहीं हो पाएंगे।

नरेंद्र मोदी सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ पूर्व पीएम देवेगौड़ा को 9 सितंबर को राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज के लिए आमंत्रण भेजा था। लेकिन पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने केंद्र सरकार को अपनी विवशता बताते हुए भोज में न शामिल होने की जानकारी देते हुए जी20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता की कामना की है।

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने एक्स पर ट्वीट करते कहा, "मैं स्वास्थ्य कारणों से 09 सितंबर 2023 को भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुजी द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज में शामिल नहीं होऊंगा। मैंने पहले ही सरकार को इस बारे में सूचित कर दिया है। मैं जी20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता की कामना करता हूं।"

मालूम हो कि भारत की राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर तक आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन की मेजबानी को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार युद्धस्तर पर प्रयासरत है।

हालांकि सरकार ने राष्ट्रपति द्वारा शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले राष्ट्राध्यक्षों को दिये जाने वाले रात्रिभोज में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं भेजा गया है। जिसे लेकर सियासी हलकों में आश्चर्य जताया जा रहा है। दरअसलमल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष के इतर प्रोटोकॉल के लिहाज से कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखते हैं क्योंकि वो राज्यसभा में विपक्ष नेता के पद पर आसीन है।

लेकिन इस पूरे प्रकरण में दिलचस्प बात यह है कि मोदी सरकार ने राष्ट्रपति के रात्रिभोज में सरकार के न केवल सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को बल्कि सभी मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा भारत सरकार के सभी सचिव और बड़े उद्योगपतियों सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी न्योता दिया गया है।

बतौर मुख्यमंत्री इस रात्रिभोज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा झारखंड से हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी, तमिलनाडु से एमके स्टालिन, दिल्ली से अरविंद केजरीवाल और पंजाब से भगवंत मान ने ने पुष्टि की है कि वे रात्रिभोज समारोह में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों को कल शाम पौने छह बजे संसद भवन पहुंचने के लिए कहा गया है। जहां से उन्हें भारत मंडपम तक ले जाने और वापस लाने के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि वीवीआईपी मूवमेंट और यातायात प्रतिबंधों के कारण ऐसा किया जा रहा है।

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाजी20मनमोहन सिंहद्रौपदी मुर्मूनरेंद्र मोदीमोदी सरकारमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज