लाइव न्यूज़ :

Video: सेल्फी, ठहाके, किसी के साथ गलबहियां, देखें जी20 के दौरान मोदी के वर्ल्ड लीडर्स के साथ खूबसूरत लम्हें

By रुस्तम राणा | Updated: September 11, 2023 18:17 IST

10 सितंबर तक चले समिट के दौरान गेस्ट्स का शानदार स्वागत, द्विपक्षीय बैठकें, जी20 समिट के सेशन्स, राष्ट्रपति मुर्मू के गाला डिनर और फिर मेहमानों की रवानगी जैसे कई इवेंट्स हुए।

Open in App
ठळक मुद्दे10 सितंबर तक चले समिट के दौरान गेस्ट्स का शानदार स्वागत, द्विपक्षीय बैठकें हुईंजी20 समिट के सेशन्स, राष्ट्रपति मुर्मू के गाला डिनर और फिर मेहमानों की रवानगी जैसे कई इवेंट्स हुएकई ऐसे लम्हें थे जिसे सिर्फ मीडिया या लोगों ने ही नहीं बल्कि खुद पीएम मोदी ने भी शेयर किया

नई दिल्ली: भारत में आयोजित हुए जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त हो चुका है, लेकिन इसके सफल आयोजन से देश-दुनिया में भारत की प्रशंसा हो रही है। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, वैश्विक संस्थाओं के प्रमुखों ने इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। हालांकि रूस और चीन के राष्ट्रपति सम्मेलन में नहीं पहुंचे। भारत ने जिस तरह से इस वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी की चर्चा उस पर भी हो रही है।   

10 सितंबर तक चले समिट के दौरान गेस्ट्स का शानदार स्वागत, द्विपक्षीय बैठकें, जी20 समिट के सेशन्स, राष्ट्रपति मुर्मू के गाला डिनर और फिर मेहमानों की रवानगी जैसे कई इवेंट्स हुए। इस दौरान कई ऐसे लम्हें थे जिसे सिर्फ मीडिया या लोगों ने ही नहीं बल्कि खुद पीएम मोदी ने भी शेयर किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पूरे इवेंट के दौरान कई तस्वीरें साझा कीं।  

सोमवार को एनएनआई ने भी जी20 शिखर सम्मेलन 2023 की एक वीडियो को पोस्ट किया है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सभी राष्ट्राध्यक्षों के साथ औपचारिक-अनौपचारिक रूप से मुलाकात कर रहे हैं। यहां पीएम मोदी किसी के साथ सेल्फी ले रहे हैं तो किसी के साथ ठहाके मारकर हंस रहे हैं और किसी के साथ गलबहियां (गले-मिलते) करते नजर आ रहे हैं।

9 सितंबर को डिनर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज ने अपनी पत्नी और प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी ली। तो वहीं ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस की लॉन्चिंग के बाद इटली की पीएम मेलोनी के साथ देश के प्रधानमंत्री मुस्कान के साथ बातचीत करते नजर आए।

बता दें कि भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के घोषणाओं पर आम सहमति बनी, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक खुशखबरी मिली है कि हमारी टीम के कठिन परिश्रम और आप सबके सहयोग से जी 20 लीडर समिट के डिक्लेरेशन पर सहमति बनी है। 

टॅग्स :जी20नरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला