लाइव न्यूज़ :

सैनेटरी पैड पर उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, आधार कार्ड दिखाने से मिलेगा मुफ्त नैपकीन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 10, 2018 00:18 IST

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म पैडमन के आने से सैनटरी पैड पर लोगों के बीच जागरुकता फैली है। फिल्म के जरिए महिलाओं के लिए पैड की जरुरत को आम लोगों तक पहुंचाया गया है।

Open in App

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म  पैडमन के आने से सैनटरी पैड पर लोगों के बीच जागरुकता फैली है। फिल्म के जरिए महिलाओं के लिए पैड की जरुरत को आम लोगों तक पहुंचाया गया है। जिसके बाद अब इस मुहिम का हिस्सा उत्तर प्रदेश सरकार बन गई है। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त सैनेटरी नैपकीन देने की तैयारी की है। जो रेवले स्टेशन से शुरू होगी। दरअसल इसके लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर वेडिंग मशीनें भी लगाई जाएंगी। इन नैपकीन को लेने के लिए महिलाओं को अपना आधार कार्ड नंबर  डालना होगा मशीन में जिसके बाद वह इसे हासिल कर पाएंगी।

यह सुविधा प्रदेश के कृषि आयुक्त के अनुसार  वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर शुरू की जाएगी। पूरे राज्य में यह योजना 18 महीनों के अंदर ही लागू करने की योजना है। इस योजना के तहत एक दिन में एक महिला अपने आधार कार्ड  से अधिकतम तीन पैड निकाल सकती है। तय संख्या से अधिक पैड निकालने पर 10 रूपए में तीन पैड खरीदे जा सकेंगे। ये सभी मशीनें लेडीज टॉयलेट के अंदर लगाई जाएंगी। 

इन जिलों में मिलेंगे सैनेटरी पैड

उत्तर प्रदेश की पहली सैनेटरी वेंडिंग मशीन चारबाग चारबाग रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पर लगाई जा सकती है। पहले फेज में 20 जिलों जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, सोनभद्र, मीरजापुर, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, मुरादाबाद, बलरामपुर, श्रावस्ती, बदायूं,  आगरा, गाजियाबाद, नोएडा और ललितपुर में 70 मशीनें लगेंगी।

दूसरे फेज में 25 जिलों फिरोजाबाद, गाजीपुर, मेरठ, सुलतानपुर, अमेठी, चंदौली, मऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, बलिया, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशांबी, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, देवरिया, , कासगंज और बरेली में 90 मशीनें लगेंगी।

तीसरे फेज में 30 जिलों जेपी नगर, औरैया, बांदा, बिजनौर, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस जालौन, लखीमपुर खीरी, झांसी, महाराजगंज, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, सहारनपुर, शामली, अंबेडकर नगर, मथुरा, बागपथ और कानपुर देहात में 90 मशीनें लगेंगी।

टॅग्स :पैडमैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmit Saxena: Lucknow के 'पैडमैन' अमित सक्सेना, पीरियड्स पर महिलाओं और समाज को कर रहे जागरुक! |Padman

बॉलीवुड चुस्कीलॉकडाउन में पैडमैन बनें अक्षय कुमार, महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड्स की कर रहे व्यवस्था

बॉलीवुड चुस्कीWorld TV Premiere: 26 मई रात 8 बजे आ रहा है मूवी 'पैडमैन' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर इस चैनल पर!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार को मिलीं 5 फिल्में एक साथ, तोड़ देंगे कमाई के कई रिकॉर्ड!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार ने किया वादा, 'टॉयलेट', 'पैडमैन' के बाद भी फिल्मों में उठाता रहूंगा सामाजिक मुद्दे

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट