लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में चार विधायकों का इस्तीफा, विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल होने की संभावना

By भाषा | Updated: July 31, 2019 06:23 IST

राकांपा की मुंबई इकाई के प्रमुख सचिन अहीर ने शिवसेना में शामिल होने के लिए हाल में पार्टी छोड़ दी थी जबकि राकांपा नेता जयदत्त क्षीरसागर मई में शिवसेना में शामिल हुए।

Open in App

महाराष्ट्र में विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के चार विधायकों ने मंगलवार को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकले हैं। नवी मुंबई के राकांपा नेता गणेश नाईक के पुत्र संदीप, सतारा से विधायक शिवेंद्रसिंह भोसले, राकांपा नेता मधुकर पिचड़ के पुत्र वैभव पिचड़ और कांग्रेस विधायक कालिदास कोलम्बकर ने यहां विधानभवन में विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े को अपने इस्तीफे सौंपे।

इन नेताओं के बुधवार को राकांपा की राज्य महिला इकाई की पूर्व प्रमुख चित्रा वाघ के साथ भाजपा में शामिल होने की संभावना है। चित्रा ने पिछले सप्ताह पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जून में, विधानसभा में विपक्ष के उस समय नेता रहे राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और वह भाजपा में शामिल हो गये थे और कैबिनेट मंत्री बने।

राकांपा की मुंबई इकाई के प्रमुख सचिन अहीर ने शिवसेना में शामिल होने के लिए हाल में पार्टी छोड़ दी थी जबकि राकांपा नेता जयदत्त क्षीरसागर मई में शिवसेना में शामिल हुए। भोसले ने कहा, ‘‘मुझे अपने विधानसभा क्षेत्र के हित की रक्षा में ज्यादा दिलचस्पी है।’’ वैभव पिचड़ अहमदनगर जिले के अकोले तहसील के रहने वाले हैं।

मंगलवार को हुए इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राकांपा ने भाजपा पर उसके विधायकों को ‘‘धमकाने और लुभाने’’ का आरोप लगाया। संदीप नाईक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उनके समर्थक ‘‘नवी मुम्बई के विकास के लिए’’ भाजपा में शामिल होना चाहते है। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पूरे राज्य को विकास के मार्ग पर ले गये।’’

उन्होंने इस बात से इनकार किया कि विपक्षी विधायकों को धमकी दी गई है और उन पर अपनी पार्टियों को छोड़ने के लिए दबाव बनाया गया है। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि विपक्षी विधायकों को ‘‘या तो लालच दिया जा रहा है या उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने के लिए धमकी दी जा रही है।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल