लाइव न्यूज़ :

टिकट की चाह में भाजपा में शामिल हुए थे चार निर्दलीय विधायक, टिकट नहीं मिली तो भाजपा छोड़ फिर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतरे मैदान में

By बलवंत तक्षक | Updated: October 10, 2019 05:36 IST

विधानसभा में पहुंचने की चाह रखने वाले इन विधायकों को लगा कि उनके साथ भाजपा ने धोखा किया है. इन्हें अपने-अपने इलाकों में अपनी पैठ का भरोसा है, इसलिए टिकट कटते ही यह फिर से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में आ गए.

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में पिछले विधानसभा चुनावों में जीते चारों निर्दलीय विधायक एक बार फिर वहीं आ खड़े हुए हैं, विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले यह चारों विधायक अपने पदों से इस्तीफे देकर भाजपा में शामिल हुए थे.

हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनावों में जीते चारों निर्दलीय विधायक एक बार फिर वहीं आ खड़े हुए हैं, जहां से उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्र शुरू की थी. विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले यह चारों विधायक अपने पदों से इस्तीफे देकर भाजपा में शामिल हुए थे. इन सब को उम्मीद थी कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा उन्हें टिकट दे देगी, लेकिन जब उम्मीदवारों की सूची जारी हुई तो इनमें से किसी के भी नाम उसमें शामिल नहीं किए गए थे.

फिर से विधानसभा में पहुंचने की चाह रखने वाले इन विधायकों को लगा कि उनके साथ भाजपा ने धोखा किया है. इन्हें अपने-अपने इलाकों में अपनी पैठ का भरोसा है, इसलिए टिकट कटते ही यह फिर से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में आ गए. इनका एकमात्र मकसद भाजपा को पीछे धकेल कर जीत का सेहरा अपने सिर पर बांधना है. पुंडरी के ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां पिछले 23 साल से किसी पार्टी का कोई उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर पाया है. पुंडरी में 1996 से निर्दलीय उम्मीदवार ही जीत का परचम फहराते रहे हैं. निर्दलीय

उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे दिनेश कौशिक ने यहां से 2005 और 2014 के चुनाव में जीत दर्ज की थी. भाजपा ने जब इस क्षेत्र से वेदपाल को उम्मीदवार घोषित कर दिया तो बिना देर किए कौशिक ने पार्टी को अलविदा कह दिया और एक बार फिर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोगों के बीच आ गए.

 समालखा क्षेत्र से पिछले चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते रविंद्र मछरौली भी टिकट की खातिर भाजपा में शामिल हुए थे. भाजपा ने जब पिछली बार हार गए शशिकांत कौशिक पर एक बार फिर दांव लगाया तो मछरौली ने पार्टी छोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ही चुनाव लड़ना ठीक समझा. सफीदों क्षेत्र से पिछले चुनावों में जीते जसबीर देशवाल ने भी चुनाव लड़ने के लिए भाजपा छोड़ दी है. देशवाल थोड़े अर्से पहले ही विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे. भाजपा ने जब कांग्रेस से आये पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य को टिकट दे दिया तो देशवाल फिर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतर गए.

 मुस्लिम बहुल क्षेत्र पुन्हाना में भी ऐसा ही हुआ है. पिछले चुनावों में पुन्हाना से रईस खान निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते थे. भाजपा सरकार ने उन्हें हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी दी थी. टिकट की चाह में रईस खान विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में आ गए थे, लेकिन भाजपा उम्मीदवारों की सूची में अपनी जगह महिला उम्मीदवार नौक्षम चौधरी का नाम देखा तो उन्होंने फौरन भाजपा छोड़ दी और एक बार फिर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया.

 विधानसभा में पहुंचने की इच्छा ही इन चारों निर्दलीय विधायकों को भाजपा में ले गई थी और जब इनमें से किसी को भी टिकट नहीं मिला तो विधायक बनने की चाह ही इन्हें भाजपा से बाहर ले आई. कभी इधर, कभी उधर होने वाले इन चारों निर्दलीय विधायकों पर पुंडरी, समालखा, सफीदों और पुन्हाना की जनता इस बार भी भरोसा जाहिर करेगी या नहीं, यह 24 अक्तूबर को साफ हो जाएगा.

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां