लाइव न्यूज़ :

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जानी जाएंगी हिमालय की ये चार चोटियां 

By भाषा | Updated: October 21, 2018 20:37 IST

कर्नल बिष्ट ने बताया कि गंगोत्री ग्लेशियर के दाहिनी ओर रक्तवन घाटी में सैफी और सुदर्शन चोटी के निकट क्रमश: 66557, 6566,6160 और 6100 मीटर ऊंची चार अनाम चोटियों के आरोहण के लिए दल चार अक्टूबर को देहरादून से रवाना हुआ था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस अभियान का फ्लैग ऑफ किया था।

Open in App

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और पर्यटन विभाग द्वारा 19 अक्टूबर को सफलतापूर्वक फतह की गयी उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हिमालय की चार अनाम चोटियों के नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे गये हैं।

निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम ने संयुक्त अटल अभियान के तहत चार चोटियों-अटल-1, अटल-2, अटल-3 और अटल-4 पर तिरंगा झंडा फहराया।

कर्नल बिष्ट ने बताया कि गंगोत्री ग्लेशियर के दाहिनी ओर रक्तवन घाटी में सैफी और सुदर्शन चोटी के निकट क्रमश: 66557, 6566,6160 और 6100 मीटर ऊंची चार अनाम चोटियों के आरोहण के लिए दल चार अक्टूबर को देहरादून से रवाना हुआ था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस अभियान का फ्लैग ऑफ किया था।

छह अक्टूबर को उत्तरकाशी से प्रस्थान करने के बाद सभी सदस्य गंगोत्री से गोमुख होते हुए रक्तवन घाटी पहुंचे और वहां आधार शिविर स्थापित करके आरोहण के लिए दो टीमें बनाई गईं जिन्होंने चारों चोटियों का सफल आरोहण किया।

पर्यटन विभाग और निम के इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य गंगोत्री हिमालय की चार अनाम चोटियों का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करना था।

कर्नल बिष्ट ने बताया कि इसके लिये सफल आरोहण के दस्तावेज इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन में जमा कराए जाएंगे। हांलांकि, आइएमए ने यह पहले ही बता दिया था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर पहले किसी चोटी का नाम नहीं रखा गया है। इस अभियान को दिवंगत वाजपेयी के जन्मदिवस (25 दिसंबर) से पहले लिम्का बुक में भी दर्ज कराया जाएगा।

कर्नल बिष्ट ने बताया कि विधिक रूप से अटल श्रंखला के लिए छोटी सी औपचारिकताएं है जो पूरी की जा रही है। इन चोटियों के नाम ऊंचाई के आधार पर अटल-1, अटल- 2 ,अटल-3 व अटल-4 रखे गये हैं ।

अभियान में कर्नल बिष्ट के अलावा एवरेस्टर विश्वेश्वर सेमवाल (विष्णु), उत्तराखंड पर्यटन परिषद के अवधेश भटट, विजेंद्र सिंह, राकेश राणा, अनामिका बिष्ट तथा ज्योत्सना रावत शामिल थे।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

कारोबारराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवसः तकनीक के दम पर दुनिया में आगे बढ़ता भारत 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज