लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: December 14, 2022 09:38 IST

कांग्रेस ने भी राहुल गांधी और रघुराम राजन की साथ चलने की तस्वीर साझा की है। कांग्रेस ने लिखा- नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि हम होंगे कामयाब।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने भी राहुल गांधी और रघुराम राजन की साथ चलने की तस्वीर साझा की है।पैदल मार्च आज सुबह राजस्थान के सवाई माधोपुर के भदोती से शुरू हुआ।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बुधवार सुबह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, पूर्व आरबीआई गवर्नर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सचिन पायलट के साथ पार्टी के आउटरीच कार्यक्रम के दौरान चलते देखा जा सकता है।

कांग्रेस ने भी राहुल गांधी और रघुराम राजन की साथ चलने की तस्वीर साझा की है। कांग्रेस ने लिखा- नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि हम होंगे कामयाब।

 रघुराम राजन एनडीए सरकार की कई आर्थिक नीतियों की आलोचना कर चुके हैं। डीमोनेटाइजेशन (विमुद्रीकरण) के मुखर आलोचक आरबीआई के पूर्व प्रमुख राजन ने अतीत में भारत की आर्थिक वृद्धि और राजकोषीय घाटे पर चिंता व्यक्त की थी।

राजन ने अपनी पुस्तक - आई डू व्हाट आई डू - में खुलासा किया कि उन्होंने विमुद्रीकरण का समर्थन नहीं किया क्योंकि उन्हें लगा कि इस तरह के विघटनकारी निर्णय से जुड़ी अल्पकालिक आर्थिक लागत इससे होने वाले किसी भी दीर्घकालिक लाभ से अधिक होगी।

पैदल मार्च आज सुबह राजस्थान के सवाई माधोपुर के भदोती से शुरू हुआ। यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को कवर कर चुकी है। यह फरवरी 2023 की शुरुआत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त होगा। अब तक कई राजनेताओं, फिल्मी हस्तियों, कार्यकर्ताओं और पूर्व नौकरशाहों ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया है।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज