लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मंत्री सेवा सिंह

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:44 IST

Open in App

शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इस अवसर पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। सेवा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली दल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। दोपहर में अमृतसर हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद केजरीवाल गुरदासपुर जिले में स्थित सेवा सिंह के पैतृक गांव में उनके आवास पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में आप में शामिल हुए सेवा सिंह का केजरीवाल ने स्वागत किया। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, " सेवा सिंह ने हमें आशीर्वाद दिया और हमारे परिवार में शामिल हो गए। हम अपनी पार्टी में उनका स्वागत करते हैं और चाहते हैं कि वह हमारा मार्गदर्शन करें। " इससे पहले केजरीवाल ने सेवा सिंह के आवास पर कुछ देर समय बिताया और उनका हाल-चाल जाना। 71 वर्षीय सेवा सिंह सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद करने के बाद 2018 में शिरोमणि अकाली दल छोड़ दिया था। इसके बाद सेवा सिंह ,पूर्व सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा और पूर्व सांसद रतन सिंह अजनाला ने शिअद (टकसाली) का गठन किया था। बाद में वह पिछले साल सुखदेव सिंह ढींडसा द्वारा गठित शिअद (लोकतांत्रिक) में शामिल हो गए थे। शिअद (टकसाली) और शिअद (लोकतांत्रिक) के विलय के बाद इस वर्ष मई में शिअद (संयुक्त) का गठन हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVice President Election: दोस्त छोड़ रहे साथ?, आखिर क्यों उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहे बीजद, बीआरएस, शिअद, संजय राउत ने कहा-राजग उम्मीदवार को वोट देने का दबाव था, नहीं झुके

भारतSukhbir Singh Badal's resignation: अकाली दल ने पार्टी प्रमुख के पद से सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा स्वीकार किया

भारतShiromani Akali Dal Sukhbir Singh Badal: शिअद अध्यक्ष पद से सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा, आखिर क्या है वजह

भारतPunjab: आप नेता मनदीप सिंह बराड़ को लगी गोली, अकाली दल के नेता के साथ बहस के दौरान हुआ हादसा

भारतकंगना रनौत ने सिमरनजीत सिंह मान पर किया पलटवार, रेप वाले बयान पर लगा दी क्लास

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल