लाइव न्यूज़ :

अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बिगड़ी तबियत, ICU में भर्ती हुए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2023 22:42 IST

एक निजी अस्पताल द्वारा शनिवार को जारी एक मेडिकल बुलेटिन से यह जानकारी मिली। बादल (95) को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया थामेडिकल बुलेटिन में कहा गया है, प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए ICU में उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आईसीयू में हैं और उनके स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। एक निजी अस्पताल द्वारा शनिवार को जारी एक मेडिकल बुलेटिन से यह जानकारी मिली। बादल (95) को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है, “प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल आईसीयू में उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बादल को पिछले साल जून में जठरशोथ (गैस्ट्राइटिस) और अस्थमा से संबंधित शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की तबियत बिगड़ने पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर उनके ठीक होने की कामना की है। सुले ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय प्रकाश सिंह बादल साहब शीघ्र स्वस्थ हों! जल्द स्वस्थ हो जाओ। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनकी सेहत को लेकर ट्वीट किया।

राजनाथ सिंह ने लिखा, सुखबीर बादल से बात की और अस्पताल में भर्ती पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :Prakash Singhशिरोमणि अकाली दलShiromani Akali Dal
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज