लाइव न्यूज़ :

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत अब ठीक, रुटीन चेकअप के लिए एम्स में हुए थे भर्ती

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 11, 2018 17:17 IST

डॉक्टरों की सलाह के बाद वाजपेयी को रुटीन चेकअप के लिए एम्स भर्ती कराया गया था। उनका चेकअप एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलरिया की देखरेख में किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 11जून: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्हें सोमवार को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अब उनका स्वास्थ्य ठीक है। फिलहाल उन्हे अभी एम्स से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। एम्स के मुताबिक वह रुटीन चेकअप के लिए गए हैं और अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि डॉक्टरों की सलाह के बाद वाजपेयी को रुटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था। उनका चेकअप एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलरिया की देखरेख में किया गया। इससे पहले उनका रुटीन चेकअप घर पर ही किया जाता रहा है। 

वाजपेयी 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ से लोकसभा सदस्य चुने गए। वह बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले और अभी तक एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं। 1924 में जन्मे वाजपेयी ने भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए 1942 में भारतीय राजनीति में कदम रखा था।

वाजपेयी बीते कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं। भारतीय राजनीतिक इतिहास में उनको एक कुशल राजनीतिज्ञ, भाषाविद, कवि और पत्रकार के रूप में जाना जाता है। वह एक ऐसे नेता रहे हैं जिन्हें जनता के साथ-साथ हर पार्टी के लोग पसंद करते हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवसः तकनीक के दम पर दुनिया में आगे बढ़ता भारत 

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

भारतप्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से संवाद करेंगे लोग?

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज