लाइव न्यूज़ :

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है

By भाषा | Updated: August 12, 2020 16:04 IST

प्रणब मुखर्जी (84) को सोमवार की दोपहर को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था

Open in App
ठळक मुद्देप्रणब मुखर्जी को जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया हैमुखर्जी जुलाई 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘प्रणब मुखर्जी का स्वास्थ्य नाजुक बना हुआ है। इस समय उनकी हालत स्थिर है और वह वेंटिलेटर पर हैं।’’ अस्पताल ने मंगलवार को बताया था कि प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक है और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। इससे एक दिन पहले उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। मुखर्जी (84) को सोमवार की दोपहर को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सर्जरी से पहले उनमें कोविड-19 की भी पुष्टि हुई थी।

अस्पताल की ओर से मंगलवार को जारी नए मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। खून का थक्का बनने के कारण सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति के मस्तिष्क की सर्जरी की गयी थी। उनकी हालत में कोई सुधार नजर नहीं आया है और स्थिति नाजुक बनी हुई है । ’’ मुखर्जी जुलाई 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे। 

विभिन्न विशेषज्ञता वाले डॉक्टरों की टीम पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। मुखर्जी ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि वह कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं और पिछले हफ्ते संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की कि वे खुद पृथक-वास में चले जाएं और कोविड-19 की जांच कराएं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के तुरंत बाद, विभिन्न वर्गों से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वाले संदेश आने लगे और कई नेताओं ने ट्विटर के माध्यम से उनकी कुशलता की कामना के संदेश ट्वीट किए।

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारतकोलकाताः कांग्रेस और राजनीति में मेरा दूसरा जन्मदिन?, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत टीएमसी में 4 साल तक रहने के बाद कांग्रेस में फिर से लौटे

भारत2012 में प्रणब मुखर्जी को पीएम और  मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए था?, मणिशंकर अय्यर ने किताब में किए कई खुलासे

भारत"गांधी-नेहरू परिवार ने प्रणब मुखर्जी को "दान" में नहीं दिया कोई पद, कांग्रेस 'परिवार' से बाहर तलाशे अपना नेतृत्व" प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने कहा

भारत"राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए भाजपा शर्मिष्ठा मुखर्जी का इस्तेमाल कर रही है", कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए